बिहार पुलिस SI परीक्षा के लिए रेलवे ने किया 12 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानें टाइम और शेड्यूल

बिहार में मद्य निषेध विभाग के SI भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित हो रही है. रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 11 और 12 जुलाई को स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान (IANS)

बिहार में बीते 14 जून को मद्य निषेध कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी. इस परीक्षा के आयोजन में भीड़ की वजह से काफी बवाल हुआ था. रेलवे स्टेशनों पर परीक्षार्थियों की भीड़ की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. इससे परीक्षार्थी के साथ-साथ रेल यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. वहीं अब 12 जुलाई 2026 को मद्य निषेध अवर निरीक्षक (SI) पद की लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है. ऐसे में रेलवे के लिए फिर से चुनौती सामने आने वाली है. इसे देखते हुए रेलवे ने परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है.

रेलवे ने विज्ञप्ति जारी कर स्पेशल ट्रेन के बारे में जानकारी दी है. इसमें कहा गया है कि पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. यह स्पेशल ट्रेन 11 जुलाई और 12 जुलाई को चलाई जाएगी. परीक्षार्थियों को इन स्पेशल ट्रेनों की जानकारी होगी तो सुविधा होगी.

11 जुलाई को चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

गाड़ी सं. 03201 पटना-छपरा परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल पटना से 21.30 बजे खुलकर अगले दिन 03.00 बजे छपरा पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र, छपरा ग्रामीण के रास्ते चलायी जाएगी ।

गाड़ी सं. 03202 पटना-भभुआ रोड परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल पटना से   23.00 बजे खुलकर अगले दिन 04.00 बजे भभुआ रोड पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन तारेगना, जहानाबाद, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम के रास्ते चलायी जाएगी.

Advertisement

12 जुलाई को चलने वाली स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

गाड़ी सं. 03203 बक्सर-पटना परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल बक्सर से सुबह 06.30 बजे खुलकर 09.15 बजे पटना जं. पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल डुमरांव, बिहिया, आरा, बिहटा एवं दानापुर के रास्ते चलायी जाएगी.

गाड़ी सं. 03204 बख्तियारपुर-राजगीर परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल बख्तियारपुर से सुबह 07.15 बजे खुलकर 09.15 बजे राजगीर पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल बिहारशरीफ, पावापुरी रोड, नालंदा के रास्ते चलायी जाएगी.

Advertisement

गाड़ी सं. 03205 राजगीर-बख्तियारपुर परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल राजगीर से दोपहर 13.30 बजे खुलकर शाम 16.45 बजे बख्तियारपुर पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल नालंदा, पावापुरी रोड, बिहारशरीफ के रास्ते चलायी जाएगी.

गाड़ी सं. 03206 किउल-गया परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल किउल से दोपहर 13.30 बजे खुलकर शाम 17.30 बजे गया पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल वाया शेखपुरा, वारसलीगंज,  नवादा, तिलैया, वजीरगंज चलायी जाएगी.

गाड़ी सं. 03207 नवादा-गया परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल नवादा से दोपहर 13.45 बजे खुलकर शाम 17.45 बजे गया पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल वाया तिलैया, वजीरगंज चलायी जाएगी.

गाड़ी सं. 03208 नवादा-झाझा परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल नवादा से दोपहर 13.30 बजे खुलकर शाम 17.45 बजे झाझा पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल वाया वरसलीगंज, शेखपुरा, किउल, जमुई के रास्ते चलायी जाएगी.

Advertisement

गाड़ी सं. 03209 बक्सर-दानापुर परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल बक्सर से दोपहर 13.30 बजे खुलकर शाम 17.30 बजे दानापुर पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल डुमरांव, बिहिया, आरा, बिहटा के रास्ते चलायी जाएगी.

गाड़ी सं. 03210 पटना-बक्सर परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल पटना से शाम 17.00 बजे खुलकर रात 20.00 बजे बक्सर पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल दानापुर, बिहटा, आरा, बिहिया एवं डुमरांव के रास्ते चलायी जाएगी. 

Advertisement

गाड़ी सं. 03211 गया-किउल परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल गया से शाम 17.45 बजे खुलकर रात 21.45 बजे किउल पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल वाया वजीरगंज, तिलैया, नवादा, वारसलीगंज, शेखपुरा के रास्ते चलायी जाएगी.

गाड़ी सं. 03212 झाझा-पटना परीक्षा स्पेशल - यह परीक्षा स्पेशल झाझा से शाम 18.00 बजे खुलकर रात 22.00 बजे पटना जं. पहुंचेगी. यह परीक्षा स्पेशल वाया जमुई, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना सिटी के रास्ते चलायी जाएगी.

बता दें, मद्य निषेध विभाग के अवर निरीक्षक (SI) पद की लिखित परीक्षा बिहार के अलग-अलग जिलों में आयोजित की जा रही है. यह परीक्षा 12 जुलाई को एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी. ऐसे में रेलवे ने परीक्षा खत्म होने के बाद सभी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर देगी.

यह भी पढ़ेंः बिहार से दिल्ली आने वाली 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का विस्तार, देखें पूरी लिस्ट

Featured Video Of The Day
आरव हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा!

Topics mentioned in this article
Special Train For Exam
Indian Railway
SI Recruitment Exam
Bihar SI Recruitment Exam
Bihar News