Lost iPhone Scam: अगर आप iPhone यूजर हैं या पहले आईफोन का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. दरअसल, भारतीय साइबर क्राइम एजेंसी (I4C) ने ऐसे नए तरह की ऑनलाइन ठगी का पता लगाया है, जिसमें उन यूजर्स को निशाना बनाया जा रहा है जिनका आईफोन खो गया है या फिर चोरी हो गया है. इससे यूजर्स की पर्सनल डिटेल्स चोरी होने का खतरा बना रहता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर ये स्कैम कैसे होता है और यूजर्स इससे कैसे सेफ रह सकते हैं. आइए जानते हैं...
यह भी पढ़ें: अब अगले साल तक फ्री में अपडेट करा सकेंगे Aadhaar Card, UIDAI ने बढ़ा दी तारीख, जान लें प्रोसेस
कैसे होता है स्कैम?
भारतीय साइबर क्राइम एजेंसी (I4C) के मुताबिक स्कैमर्स खुद को एप्पल सपोर्ट (Apple Support) बताकर यूजर्स से संपर्क करते हैं. इसके बाद फर्जी SMS भेजे जाते हैं. इन मैसेज में ऐसे लिंक होते हैं जो असली Find My iPhone या Apple के मैसेज जैसे दिखते हैं. इसके बाद जब यूजर इन लिंक पर करता है तो एक एप्पल का फर्जी लॉगइन पेज खुल जाता है. इस नकली पेज पर यूजर से उसकी Apple आईडी और ओटीपी मांग जाता है. जैसे ही ये दोनों डिटेल दर्ज होती हैं, स्कैमर्स अकाउंट पर कब्जा कर लेते हैं और चोरी हुई आईफोन से एप्पल आईडी हटा देते हैं. ऐसे में अगर आपका कभी iPhone खो गया है तो किसी भी अनजान मैसेज या लिंक पर क्लिक न करें. इससे आपका पर्सनल डाटा भी चोरी हो सकता है.
कैसे रहे सेफ?
स्कैमर्स के इस जाल से बचने के लिए यूजर्स को नीचे दी गई कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.
- अनजान SMS के लिंक पर क्लिक न करें और विदेशी नंबर से आए मैसेज पर भरोसा न करें. साथ ही किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसका URL ध्यान से जरूर चेक करें
- खोया या चोरी हुआ मोबाइल को सरकार के CEIR पोर्टल पर जाकर तुरंत ब्लॉक करें.
- किसी भी अनजान या फर्जी वेबसाइट पर OTP बिल्कुल न डालें और इसे किसी से शेयर भी न करें.
- अपना फोन ढूंढने या डेटा मैनेज करने के लिए हमेशा Apple की आधिकारिक साइट ही इस्तेमाल करें.
- बिना पूरी जांच के अपने Apple ID से किसी डिवाइस को हटाएं नहीं और 'Find My iPhone' फीचर हमेशा चालू रखें.
- Two-Factor Authentication (2FA) चालू रखें, स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाएं और फोन को हमेशा लेटेस्ट अपडेट से अपडेट रखें.
स्कैम हो जाए तो क्या करें?
अगर आप या आपका कोई परिचित किसी तरह की फिशिंग या स्कैम का शिकार हो जाता है तो https://cybercrime.gov.in/ पर तुरंत रिपोर्ट करें या फिर या 1930 नंबर पर कॉल करें.














