गर्मियों में फ्रिज खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें ये मार्क, क्वालिटी की नहीं रहेगी चिंता, जान लें ये काम की बात

फ्रिज की खरीदारी करते समय आप केवल कभी भी उसके लुक्स पर न जाएं, बल्कि खरीदारी से पहले कुछ खास क्वालिटी मार्क्स और रेटिंग्स जरूर चेक करें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फ्रिज खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Refrigerator Buying Tips: गर्मियों का सीजन आते ही घर में एक अच्छे रेफ्रिजरेटर की जरूरत सबसे ज्यादा महसूस होने लगती है. आजकल बाजारों में कई तरह के रेफ्रिजरेटर मौजूद हैं जिनमें सही चुनाव करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है. अक्सर लोग फ्रिज के डिजाइन और रंग-रूप को देखकर उसे खरीद लेते हैं, लेकिन उसकी क्वालिटी और बिजली की खपत को नजरअंदाज कर देते हैं. अगर आप भी इस सीजन में फ्रिज खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. दरअसल, आप केवल कभी भी फ्रिज के लुक्स पर न जाएं, बल्कि खरीदारी से पहले कुछ खास क्वालिटी मार्क्स और रेटिंग्स जरूर चेक करें. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फ्रिज खरीदते समय किस मार्क का जरूर ध्यान रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: 15 अप्रैल से बदल गए ओवरलोडेड वाहनों के लिए नियम, नेशनल हाईवे पर चलने के लिए अब देना होगा इतना शुल्क, जानें जरूरी बातें

रेफ्रिजरेटर खरीदने से पहले जरूर देख लें ये मार्क

अगर आप फ्रिज खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो केवल कीमत और डिजाइन पर ही ध्यान न दें, बल्कि उस पर लगा ISI मार्क जरूर चेक कर लें. ISI मार्क इस बात की गारंटी होता है कि फ्रिज भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के तय किए गए क्वालिटी और सेफ्टी स्टैंडर्ड पर खरा उतरता है. इसके अलावा ISI मार्क वाला फ्रिज आमतौर पर ज्यादा सुरक्षित, टिकाऊ और एनर्जी एफिशिएंट होता है.


क्या होता है ISI मार्क का फायदा

फ्रिज पर ISI (IS 17550) का मार्क होना इस बात का प्रमाण है कि वह फ्रिज भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा तय किए गए जरूरी मानकों को पूरा करता है. यह मानक खास तौर पर यह सुनिश्चित करता है कि फ्रिज करंट से सुरक्षित हो, उसकी कूलिंग क्षमता सही और संतुलित हो, और वह लंबे समय तक भरोसेमंद प्रदर्शन दे सके. इसके अलावा, IS 17550 मार्क यह भी दर्शाता है कि फ्रिज का डिजाइन मजबूत और सुरक्षित है, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में किसी तरह का जोखिम नहीं रहता.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बैंक से कट गए पैसे लेकिन IRCTC से नहीं हुआ टिकट बुक? इस फीचर का करें इस्तेमाल, समस्या से मिलेगा छुटकारा

Featured Video Of The Day
सीजफायर की दलाली के बाद भीख का कटोरा लेकर कहां पहुंच गए पाकिस्तानी पीएम?
Topics mentioned in this article