Atal Pension: बुढ़ापे में सरकार किसे देती है 5000 रुपये महीना पेंशन? जानें क्या है योजना और कैसे मिलता है लाभ

अटल पेंशन योजना से 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये तक पेंशन पाई जा सकती है. योजना में जुड़ने के लिए कुछ खास शर्तों को पूरा करना पड़ता है. जानिए इस योजना की हर जानकारी और कैसे इसका लाभ उठा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अटल पेंशन योजना क्या है?

Atal Pension Yojana: बुढ़ापे की टेंशन हर किसी को होती है. रिटायरमेंट के बाद क्या होगा, कैसे चलेगा और खर्च कहां से आएगा हर किसी के मन में ये सवाल चलते रहते हैं. लेकिन भारत सरकार की एक स्कीम ऐसी है, जो 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5,000 रुपये तक की पेंशन देती है. इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) है. यह योजना खासकर उन लोगों के लिए है, जो टैक्स स्लैब में नहीं आते हैं. आइए जानते हैं अटल पेंशन योजना क्या है, इससे कौन जुड़ सकता है, लाभ कैसे मिलता है और पूरी प्रोसेस क्या है.

लॉन्च हुआ New Aadhaar App का 'फुल वर्जन', अब घर बैठे आधार में कर सकेंगे ये बड़े बदलाव, जानें नए फीचर्स

अटल पेंशन योजना क्या है

अटल पेंशन योजना (APY) एक सरकारी पेंशन योजना है. इसमें निवेश करने के बाद आप 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1,000 से 5,000 रुपये तक पेंशन प्राप्त कर सकते हैं. निवेश की अवधि कम से कम 20 साल होनी चाहिए. निवेश की रकम आपकी उम्र और लक्ष्य पेंशन पर निर्भर करती है. मतलब छोटे-छोटे निवेश से आप 60 साल की उम्र के बाद मंथली पेंशन पा सकते हैं.

APY से कौन-कौन लाभ पा सकता है?

  • भारतीय नागरिक होना चाहिए.
  • उम्र 18 से 40 साल के बीच हो.
  • जो लोग टैक्स स्लैब में नहीं आते हैं.
  • जिनके पास बैंक अकाउंट हो.
अटल पेंशन योजना का प्रीमियम कितना होता है?

अटल पेंशन योजना में आपकी उम्र और पेंशन की रकम के हिसाब से प्रीमियम तय होता है. 18 साल के व्यक्ति को 5,000 रुपये मासिक पेंशन के लिए हर महीने 210 रुपये जमा करने होंगे. 30 साल के व्यक्ति के लिए यही रकम हर महीने 577 रुपये होगी. जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, निवेश की रकम यानी प्रीमियम भी बढ़ती जाती है.

Advertisement

अटल पेंशन योजना के लिए अप्लाई कैसे करें?

1. सबसे पहले अपने बैंक के ब्रांच में जाएं.

2. संबंधित अधिकारी से KYC करवाएं.

3. इस योजना और पेंशन प्लान की पूरी जानकारी लें.

4. अपने बैंक अकाउंट को योजना से लिंक करें.

5. आपके खाते से मंथली प्रीमियम कटना शुरू हो जाएगा.

6. अब आप हर महीने पेंशन पाने के लिए तैयार रह सकते हैं.

अटल पेंशन योजना क्यों है बेस्ट?

  • सरकार की तरफ से ऑपरेट होता है.
  • शुरुआती कम निवेश से 5000 रुपये पेंशन तक मिलती है.
  • बिना किसी एक्स्ट्रा रिस्क के बुढ़ापे में पेंशन स्कीम चालू हो जाती है.
  • टैक्स स्लैब में न आने वाले सभी लोगों के लिए अच्छी मानी जाती है.
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sangeet Som 'योगी के करीबी', इस सवाल पर सुनने वाला जवाब! | NDTV Exclusive | Chakravyuh
Topics mentioned in this article