Mobile Network Check Secret Phone Settings: अक्सर लोग कोई भी नंबर लेने से पहले सिर्फ इस बात का ध्यान रखते हैं कि किस कंपनी का रिचार्ज सस्ता है और किस कंपनी का नेट अच्छा चलता है. इन दो चीजों के मुताबिक ही अक्सर लोग नंबर खरीद लेते हैं और बाद में जब नंबर चलाते हैं तो नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ता है. कई बार होता है कि हम किसी टेलीकॉम कंपनी का सिम खरीदते हैं, लेकिन इस्तेमाल के बाद हमें पता चलता है कि उसकी नेटवर्क कनेक्टिविटी हमारे एरिया में अच्छी नहीं है. ऐसे में कभी भी कोई नंबर खरीदने से पहले अपने इलाके की नेटवर्क कनेक्टिविटी का जानकारी होनी चाहिए और इसके लिए आपको किसी पूछने या फिर कंपनी से बात करने की जरूरत नहीं है. आप अपने फोन की एक की एक सीक्रेट सेटिंग के जरिए भी इसका पता कर सकते हैं, जो कभी भी कोई कंपनी आपको नहीं बताएगी. चलिए आपको बताते हैं फोन की ऐसी सीक्रेट सेटिंग, जिससे पता चल जाएगा कि आपके इलाके में Airtel, Jio और Vi किसका नेटवर्क बेस्ट है.
Airtel, Jio और Vi किसका नेटवर्क है बेस्ट
दरअसल, भारत में Jio, Airtel और Vi के बीच नेटवर्क की पसंद आपकी लोकेशन और जरूरत पर निर्भर करती है. 2026 की रिपोर्ट्स और TRAI के आंकड़ों के अनुसार, आप सिम खरीदने से पहले अपने फोन की एक खास सेटिंग और आधिकारिक टूल्स का उपयोग करके बेस्ट नेटवर्क चुन सकते हैं.
Reliance Jio: सबसे व्यापक 5G कवरेज और हाई-स्पीड डेटा के लिए बेस्ट माना जाता है. Jio की डाउनलोड स्पीड कई क्षेत्रों में सबसे अधिक दर्ज की गई है.
Airtel: अपने स्थिर नेटवर्क और बेहतर वॉइस क्वालिटी के लिए जाना जाता है. शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में इसकी सर्विस को काफी भरोसेमंद माना जाता है.
Vodafone Idea (Vi): Vi ने 4G वीडियो स्ट्रीमिंग अनुभव और कुछ क्षेत्रों में सबसे तेज 4G डाउनलोड स्पीड में बाजी मारी है.
फोन की Settings > About Phone > Status > SIM Status (या Network) में जाएं. इसके बाद Operator वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. अब Auto select network को ऑफ कर दें. इसके बाद आपका फोन आपके आस-पास मौजूद सभी उपलब्ध नेटवर्क को स्कैन करना शुरू कर देगा. कुछ मिनटों के बाद आपके एरिया में मौजूद 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क की लिस्ट सामने आ जाएगी. इसे देखकर आप पता लगा पाएंगे कि किसका नेटवर्क आपके एरिया में मौजूद है और कौन 4G या 5G के मामले में बेस्ट है.
इसके अलावा नेटवर्क सेक्शन में Mobile Networks या SIM info वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां Signal Strength देखें जो dBm में होगी. अगर यह -50 से -80 dBm के बीच है, तो नेटवर्क बेहतरीन है. -100 dBm से ऊपर जाने पर सिग्नल कमजोर माना जाता है. ऐसे ही आप सिम खरीदने से पहले TRAI MySpeed Portal या ऐप का उपयोग करें. यह आपको पिछले 6 महीनों का औसत डेटा और आपके इलाके में किस ऑपरेटर की स्पीड अच्छी है, इसकी जानकारी देता है.














