Airbnb Controversy Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के एमआर‑11 स्थित शिव वाटिका स्मृति एनक्लेव में बुधवार रात करीब 10 बजे पेंटहाउस (Penthouse Dispute Indore) को लेकर हुआ विवाद (Airbnb Controversy) एक युवती की जान ले बैठा. यह सारा विवाद Airbnb को लेकर हुआ, जहां इंदौर के शिव वाटिका स्मृति एन्क्लेव के निवासी काफी समय से बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर बने एक पेंटहाउस को एयरबीएनबी के रूप में चलाए जाने का विरोध कर रहे थे. इस मुद्दे को सुलझाने के लिए रविवार को पेंटहाउस के मालिक कुलदीप चौधरी के साथ एक बैठक भी हुई थी, लेकिन बुधवार को फिर से पेंटहाउस किराए पर दिए जाने से नाराज होकर निवासियों ने उसका बिजली कनेक्शन काट दिया. इसके जवाब में कुलदीप चौधरी ने पूरी बिल्डिंग की बिजली काट दी, जिससे बात बढ़ गई और नोकझोंक व गाली‑गलौज शुरू हो गई. इसी विवाद के दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि आरोपियों ने कार से लोगों को कुचलने की कोशिश की, जिसमें युवती की जान चली गई. ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि Airbnb कहां खोल सकते हैं? सोसाइटी या बिल्डिंग में किसी ने अवैध खोल दिया तो कहां शिकायत करें, Airbnb खोलने के क्या नियम हैं. चलिए आपको बताते हैं.
यह भी पढ़ें:- पानी बिल बकाया है और बढ़ता जा रहा सरचार्ज, तो LPSC योजना से मिलेगी 100% छूट, जानिए कैसे और कब तक मिलेगा फायदा
Airbnb क्या है?
Airbnb एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जो लोगों को अपने घर या खाली कमरे यात्रियों को किराए पर देने की सुविधा देता है. भारत में इसे अपनी निजी संपत्ति, किराए के घर (मालिक की अनुमति से), या रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल के आधार पर शुरू किया जा सकता है. अगर, आप किराए पर लेकर Airbnb चलाना चाहते हैं, तो आपको मकान मालिक के साथ स्पष्ट लिखित समझौता और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी.
सोसाइटी या बिल्डिंग में अवैध Airbnb खुले तो शिकायत कहां करें?अगर, आपकी सोसाइटी या बिल्डिंग में अवैध रूप से Airbnb चल रहा है या मेहमानों से परेशानी हो रही है, तो आप इसकी सबसे पहले अपनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) या मैनेजिंग कमेटी को लिखित शिकायत दें, क्योंकि अधिकांश सोसायटियों के उपनियमों (Bylaws) में व्यावसायिक उपयोग के लिए अनुमति अनिवार्य होती है. इसके अलावा पड़ोसियों के लिए Airbnb का एक समर्पित Neighbourhood Support पोर्टल है, जहां आप शोर, पार्टियों या अन्य समस्याओं की शिकायत कर सकते हैं. ऐसे सुरक्षा संबंधी चिंताओं या "पब्लिक न्यूसेंस" (Public Nuisance) के मामले में स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की जा सकती है. यदि बिना लाइसेंस के कमर्शियल गतिविधि हो रही है, तो स्थानीय नगर निगम जैसे BMC और MCD या राज्य के पर्यटन विभाग को सूचित किया जा सकता है.
सोसाइटी या बिल्डिंग में Airbnb चलाने के लिए अक्सर मैनेजिंग कमेटी से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना आवश्यक होता है. पुलिस वेरिफिकेशन और C-Form जरूरी होती है. विदेशी मेहमानों के लिए Bureau of Immigration की वेबसाइट पर C-Form भरना अनिवार्य है. भारतीय मेहमानों के लिए आईडी रिकॉर्ड रखना जरूरी है. कई राज्यों जैसे दिल्ली में "Bed and Breakfast (B&B) Act" के तहत पंजीकरण करना होता है. आपकी कुल वार्षिक आय 20 लाख रुपये से अधिक है, तो GST पंजीकरण अनिवार्य है. इसके अलावा व्यावसायिक उपयोग के लिए नगर निगम से ट्रेड लाइसेंस या अनुमति की आवश्यकता हो सकती है.














