AI Summit 2026 में कर रहे हैं जानें की प्लानिंग? अब 20 नहीं 21 फरवरी तक चलेगा 'AI का महाकुंभ', जानिए नया समय

AI Impact Summit 2026: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में 'AI का महाकुंभ' AI Impact Summit 2026 चल रहा है. इसके तीसरे दिन भी भारी संख्या में लोग पहुंचे, और दर्शकों‑प्रदर्शकों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार ने इस कार्यक्रम को एक दिन और बढ़ाने का फैसला किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
AI Impact Summit 2026
File Photo

AI Impact Summit 2026: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में 'AI का महाकुंभ' AI Impact Summit 2026 चल रहा है. इसके तीसरे दिन भी भारी संख्या में लोग पहुंचे, और दर्शकों‑प्रदर्शकों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार ने इस कार्यक्रम को एक दिन और बढ़ाने का फैसला किया है. पहले यह समिट 20 फरवरी को खत्म होने वाली था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 21 फरवरी तक कर दिया गया है. सरकार का कहना है कि लोगों की रुचि और भागीदारी को देखते हुए यह कदम जरूरी था, ताकि अधिक से अधिक लोग इस AI महाकुंभ का हिस्सा बन सकें. 

यह भी पढ़ें: AI से घर बैठे साड़ी डिजाइन और बुनाई हुई आसान, टाटा का BRIDGITL प्लेटफॉर्म बुनकरों को बनाएगा मजबूत, AI Impact Summit में दिखी झलक

तारीख के साथ बढ़ाया गया टाइम

दिल्ली के भरत मंडपम में आने वाले सभी विजिटर्स को बेहतर एक्सपीरिएंस देने के लिए एक्सपो के समय भी बढ़ाए जा रहे हैं. अब समिट शाम 6:00 बजे की बजाय रात 8:00 बजे तक खुला रहेगा. इससे लोगों को बिना भीड़भाड़ के आराम से सभी पवेलियन और स्टॉल देखने का पूरा मौका मिलेगा.

19 फरवरी को आम जनता के लिए बंद

19 फरवरी, गुरुवार को एक्सपो आम जनता के लिए बंद रहेगा, क्योंकि उस दिन स्थल पर कुछ विशेष कार्यक्रम और सुरक्षा संबंधी कड़े इंतजाम किए गए हैं. PTI की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को VIP मूवमेंट और सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते सम्मेलन में शामिल डेलीगेट्स की एंट्री भी सीमित रहेगी. डेलीगेट्स को शाम 4:30 बजे तक कन्वेंशन क्षेत्र खाली करना होगा, क्योंकि उसी शाम प्रधानमंत्री राज्य अतिथियों और बिजनेस लीडर्स के लिए डिनर की मेजबानी करने वाले हैं. इससे पहले सुरक्षा और अन्य तैयारियों के लिए पूरा परिसर खाली कराया जाएगा. इसके अलावा 20 और 21 फरवरी के लिए यह आम लोगों के लिए खुला रहेगा.

AI Impact Summit 2026 के लिए कैसे रजिस्टर करें?

समिट के लिए रजिस्ट्रेशन को फिलहाल अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, क्योंकि देशभर से लोगों की तरफ से बेहद ज्यादा रेस्पॉन्स मिला है. आधिकारिक वेबसाइट पर फिलहाल 'Due to the overwhelming response and limited on-site capacity, the Summit is currently oversubscribed' लिखा हुआ लोगों को नजर आ रहा है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Donald Trump का 48 Hours Ultimatum: Iran का पलटवार, Dimona Nuclear Site पर हुआ भयंकर हमला
Topics mentioned in this article