बार-बार लीक हो जाती है AC की गैस? इन आसान तरीकों से बचाएं हर सीजन का खर्च

AC gas leakage: यहां हम आपको AC की गैस लीक होने के कुछ आम कारण और इससे बचने के लिए कुछ असरदार उपाय बता रहे हैं. आइए जानते हैं-

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
AC की गैस लीक क्यों होती है?

AC gas leakage: भीषण गर्मी में AC राहत का सबसे बड़ा सहारा बन जाता है. लेकिन जब यही AC बार-बार खराब होने लगे, तो ठंडक की जगह झुंझलाहट और खर्च बढ़ जाता है. ज्यादातर लोगों की शिकायत होती है कि उनके AC की गैस हर थोड़े समय में लीक हो जाती है. इससे उन्हें हर बार 3 से 4 हजार का फटका लगता है. अब, अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां हम आपको AC की गैस लीक होने के कुछ आम कारण और इससे बचने के लिए कुछ असरदार उपाय बता रहे हैं. आइए जानते हैं- 

AC की गैस लीक क्यों होती है?

AC में मौजूद रेफ्रिजरेंट गैस कूलिंग के लिए जरूरी होती है. जब यह लीक होने लगती है, तो AC की ठंडक कम हो जाती है या गर्म हवा आने लगती है. अब इसके लीक होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं. जैसे- 

जंग लगना (Corrosion) 

गैस लीक होने का ये सबसे आम कारण है. समय के साथ पाइप्स में जंग लगने लगती है, जिससे छोटे छेद बन जाते हैं और इनसे गैस लीक होने लगती है. 

वाइब्रेशन का असर 

कंप्रेसर के चलने से कंपन होता है, जिससे ढीले कनेक्शन में लीक हो सकती है.

गलत इंस्टॉलेशन 

इन सब से अलग अगर AC सही तरीके से नहीं लगाया गया है, तो आगे चलकर लीकेज की समस्या आती है.

Advertisement
AC की गैस लीक होने से कैसे बचाएं?

अच्छी बात यह है कि कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं. इसके लिए-

कॉपर कॉइल वाला AC चुनें

सबसे पहले एल्युमिनियम की जगह कॉपर कॉइल वाला AC लें. खासकर अगर आपके घर के आसपास नाला या सीवर है, तो उससे निकलने वाली गैस AC की कॉइल को तेजी से नुकसान पहुंचाती है. इससे AC की गैस बार-बार लीक होने लगती है. एल्युमिनियम सस्ता जरूर होता है, लेकिन उसमें जंग जल्दी लगती है. वहीं, कॉपर कंडेंसर ज्यादा मजबूत होता है और जल्दी खराब नहीं होता. ऐसे में गैस लीकेज की समस्या से बचने के लिए हमेशा कॉपर कॉइल वाला AC चुनें. 

Advertisement
कॉपर की कोटिंग करवाएं 

अगर आपके पास पहले से एल्युमिनियम कॉइल वाला AC है, तो आप उसपर कॉपर की कोटिंग करवा सकते हैं. इससे भी गैस लीकेज की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

आउटडोर यूनिट सही जगह लगाएं

AC का आउटडोर यूनिट ऐसी जगह लगाएं जहां सीधी धूप कम पड़े. इससे मशीन पर दबाव कम रहेगा, साथ ही जंग भी कम लगेगी. 

ऑफ-सीजन में कवर करें

जब AC इस्तेमाल में न हो, खासकर सर्दियों में, तो आप आउटडोर यूनिट को कवर कर सकते हैं. इससे धूल और नमी से बचाव होता है.

नियमित सर्विस कराएं

इन सब से अलग हर साल में कम से कम 1-2 बार सर्विस जरूर करवाएं. इससे छोटी खराबी का भी समय रहते पता चल जाता है. इन परेशानियों को ठीक कराने से भी गैस लीकेज की परेशानी को कम किया जा सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Ganga Expressway Opening: आज से दौड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, जानें कितना लगेगा टोल और कैसे होगा ऑटो पेमेंट

ध्यान रखें AC की गैस लीक होने को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता, लेकिन इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर, साथ ही समय-समय पर मेंटेनेंस से इसे काफी हद तक टाला जरूर जा सकता है. अगर आप ये आसान उपाय अपनाते हैं, तो हर सीजन में होने वाला अतिरिक्त खर्च बचा सकते हैं और अपने AC को लंबे समय तक बेहतर हालत में रख सकते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
वो हत्यारी हमें भी मार डालेगी... सोनम रघुवंशी की जमानत पर डरने लगी राजा रघुवंशी की मां
Topics mentioned in this article