Aadhaar Lock/Unlock फीचर क्या है? जानिए कैसे बढ़ाएं अपने आधार की सुरक्षा

UIDAI ने 'Aadhaar Lock/Unlock' फीचर शुरू किया है. इस फीचर से आप खुद तय कर सकते हैं कि आपका आधार नंबर कब इस्तेमाल हो और कब नहीं. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Aadhaar Lock फीचर क्या है?

Aadhaar Lock/Unlock: आज के समय में आधार कार्ड लगभग हर जरूरी काम में इस्तेमाल होता है. बैंक, सिम कार्ड, सरकारी योजनाएं और कई ऑनलाइन सेवाओं में इसकी जरूरत होती ही है. ऐसे में आधार की सुरक्षा बहुत जरूरी हो जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए UIDAI ने 'Aadhaar Lock/Unlock' फीचर शुरू किया है. इस फीचर से आप खुद तय कर सकते हैं कि आपका आधार नंबर कब इस्तेमाल होगा और कब नहीं. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

AI Summit: दिल्ली में क्या खुलेगा, क्या बंद होगा, कहां रहेगा ट्रैफिक का असर? आम लोगों को पता होनी चाहिए ये बातें

Aadhaar Lock फीचर क्या है?

जब आप अपना आधार नंबर 'लॉक' कर देते हैं, तो कोई भी आपके आधार नंबर (UID) का इस्तेमाल करके आपकी पहचान सत्यापित नहीं कर सकता है. यानी बायोमेट्रिक, डेमोग्राफिक या OTP के जरिए होने वाला ऑथेंटिकेशन अस्थायी रूप से बंद हो जाता है. हालांकि, आप चाहें तो अपने 16 अंकों के वर्चुअल आईडी (VID) का इस्तेमाल कर सकते हैं. VID एक अस्थायी नंबर होता है जो आधार से जुड़ा होता है और सुरक्षित तरीके से पहचान सत्यापन में मदद करता है.

Aadhaar लॉक करने का तरीका

आप दो तरीकों से आधार लॉक कर सकते हैं-

पहला तरीका- UIDAI वेबसाइट के जरिए

  • सबसे पहले myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • यहां 'Aadhaar Lock & Unlock' सेवा चुनें.
  • 'UID Lock' पर क्लिक करें.
  • अपना आधार नंबर, नाम और पिन कोड दर्ज करें.
  • OTP (SMS से) या mAadhaar ऐप से TOTP चुनें.
  • OTP डालकर सबमिट करें.
  • सफल होने पर आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिलेगा.
दूसरा तरीका- mAadhaar ऐप के जरिए
  • Google Play Store या Apple App Store से mAadhaar ऐप डाउनलोड करें.
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
  • 'Services' में जाकर 'Aadhaar Lock/Unlock' चुनें.
  • 'Lock Aadhaar' पर क्लिक करें और OTP से वेरिफाई करें.
Aadhaar अनलॉक कैसे करें?

अगर आपको आधार से कोई काम करना है, तो पहले उसे अनलॉक करना होगा. इसके लिए- 

  • UIDAI की वेबसाइट पर जाएं.
  • 'Unlock' ऑप्शन चुनें.
  • अपना 16 अंकों का लेटेस्ट VID दर्ज करें.
  • OTP या TOTP डालकर सबमिट करें.

अगर आपको अपना VID याद नहीं है, तो आप SMS के जरिए उसे दोबारा प्राप्त कर सकते हैं.

यानी Aadhaar Lock/Unlock फीचर आपकी पहचान को सुरक्षित रखने का आसान तरीका है. अगर आप अतिरिक्त सुरक्षा चाहते हैं, तो इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

Featured Video Of The Day
Peeragarhi Case में 200 करोड़ के मालिक की मौत, Tantrik Kamaruddin का खौफनाक
Topics mentioned in this article