PM SVANidhi Yojana: पीएम स्वनिधि योजना के 6 साल पूरे हो चुके हैं. इस योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को वर्किंग कपिटल लोन उपलब्ध कराया जाता है. साथ ही समय पर लोन चुकाने वालों को ब्याज सब्सिडी और क्रेडिट गारंटी का लाभ भी मिलता है. सरकार के अनुसार पीएम स्वनिधि योजना के तहत अभी तक 75.5 लाख से अधिक लाभार्थियों को 1.12 करोड़ से ज्यादा ऋण वितरित किए जा चुके हैं। इन ऋणों का कुल मूल्य 17,800 करोड़ रुपए से अधिक है. आइए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं...
यह भी पढ़ें: क्या ऑटो-कट के बाद भी पेट्रोल भरवाना चाहिए? जानें पेट्रोल भरते समय कब और क्यों लगता है ऑटो-कट
क्या है पीएम स्वनिधि योजना?
2020 में रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की आर्थिक मदद के लिए पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत की गई थी. इस योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को लोन उपलब्ध कराया जाता है. लाभार्थियों को फेज में 15,000, 25,000 और 50,000 रुपए तक का लोन दिया जाता है. इसके बाद जो लाभार्थी समय पर लोन चुकाते हैं उन्होंने ब्याज सब्सिडी और क्रेडिट गारंटी जैसे फायदे भी मिलते हैं. इसके साथ ही दूसरी लोन किस्त सफलतापूर्वक चुकाने वाले वेंडर्स को 30,000 रुपए तक की लीमिट वाला UPI से जुड़ा रुपे क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध कराया जाता है. इसके अलावा डिजिटल ट्रांजैक्शन को प्रोत्साहित करने के लिए 1,600 रुपए तक का कैशबैक दिया जाता है.
अप्लाई करते समय किन बातों का रखें ध्यान
- एप्लिकेशन में दिया गया मोबाइल नंबर आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा होना चाहिए.
- आपके बैंक अकाउंट में आपका लास्ट नेम जरूर जुड़ा होना चाहिए.
- आधार कार्ड और बैंक अकाउंट की डिटेल्स एकदम मैच करनी चाहिए.
- आपका बैंक अकाउंट एक्टिव होना चाहिए और आधार कार्ड से लिंक जरूर होना चाहिए.
- अगर आपने कोई लोन लिया है तो वह डिफॉल्ट में नहीं होना चाहिए.
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में अब ऑनलाइन होगा रेंट एग्रीमेंट रजिस्ट्रेशन, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस











