नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करना होगा और आसान, हिंडन नदी पर बनकर तैयार हुआ 6 लेन का पुल, जानिए जरूरी डिटेल

हिंडन नदी पर बन रहा नोएडा के सेक्टर-146 और ग्रेटर नोएडा के LG गोलचक्कर को जोड़ने वाला पुल लगभग तैयार है. सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ये पुल आम जनता के लिए खोला जा सकता है. इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हिंडन पुल से नोएडा-ग्रेटर नोएडा कनेक्टिविटी होगी बेहतर
फाइल फोटो/ सांकेतिक तस्वीर

अगर आप अक्सर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. दरअसल, नोएडा के सेक्टर-146 और ग्रेटर नोएडा के LG गोलचक्कर को जोड़ने वाला हिंडन नदी पर निर्मित 6 लेन वाले पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. करीब 200 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण अंतिम चरण में है और अब केवल कुछ फिनिशिंग बाकी है. इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

यह भी पढ़ें: अब NCMC कार्ड से यूपी मेट्रो में कर सकेंगे सफर, पुराने स्मार्ट कार्ड होंगे सरेंडर, जानिए यात्रियों को क्या होगा फायदा

ग्रेटर नोएडा की तरफ की एप्रोच रोड का निर्माण कार्य बाकी

हिंडन नदी पर निर्मित 6 लेन वाले पुल का निर्माण कार्य लगभग पुरा हो चुका है. लेकिन अभी ग्रेटर नोएडा की तरफ से इस पुल तक जाने वाली एप्रोच रोड का निर्माण कार्य अभी बाकी है. हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा अथॉरिटी एप्रोच रोड को इस महीने के अंदर बनाकर तैयार कर देगी. लेकिन ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी एप्रोच रोड का निर्माण कार्य पूरा करने में 6 महीने का समय ले सकती है.

परी चौक पर कम होगा जाम

अभी नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले लोग आमतौर पर नोएडा एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करते हैं और परी चौक तक पहुंचते हैं. इसके बाद सुरजपुर जाने वाले लोग बाईं तरफ मुड़ते हैं और कासना के लिए लोग दाईं तरफ की ओर मुड़ते हैं. हिंडन पुल प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद यात्रा दूरी कम से कम 10 किलोमीटर तक घट जाएगी और परी चौक में जाम की समस्या भी कम होगी. साथ ही इस पुल के चालू होने से नोएडा से ग्रेटर नोएडा आने-जाने वाले हजारों नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों के लिए कनेक्टिविटी बेहतर और आसान होगी. 

साल 2019 में शुरू हुई थी परियोजना

हिंडन नदी पर इस पुल को बनाने की परियोजना 2019 में शुरू हुई थी लेकिन कुछ कारणों के चलते ये बीच में अटक गई थी. नोएडा की तरफ से निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और ग्रेटर नोएडा की तरफ से जमीन संबंधी समस्याओं को दूर करने की प्रक्रिया चल रही है. सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ये पुल आम लोगों के लिए जल्द खोला जा सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: खेती के दौरान हादसा होने पर सरकार देगी आर्थिक मदद, ई-मित्र पर करना होना रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरा प्रोसेस

Featured Video Of The Day
VIDEO: सरकारी अस्पताल की बिल्डिंग से गिरा शख्स, मौत; CCTV में कैद हुई घटना 
Topics mentioned in this article