LPG की कमी से पलायन कर रहे थे छात्र, मजदूर...सरकार ने डबल की 5kg सिलेंडरों की सप्लाई, जानें कैसे ले सकते हैं

5kg LPG Cylinder: लोगों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है. सरकार ने 5 किलो वाले छोटे LPG सिलेंडर (FTL) की सप्लाई को दोगुना कर दिया है. आइए जानते हैं आप कैसे ले सकते हैं 5kg के LPG सिलेंडर का कनेक्शन.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
LPG Cylinder: कैसे लें 5kg के LPG सिलेंडर का कनेक्शन?

LPG Cylinder: खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव के कारण एलपीजी गैस को लेकर हाल के दिनों में कई बदलाव देखने को मिले हैं. इस बीच सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है, जो पढ़ाई, नौकरी या काम के सिलसिले में अपने राज्य से बाहर रह रहे हैं. कई शहरों में ऐसी स्थिति बन गई कि लोगों को गैस मिल ही नहीं रही है. खासकर दिल्ली-एनसीआर में हाल के दिनों में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली. LPG गैस की बढ़ती किल्लत के चलते आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में मजदूर, छात्र और कामकाजी लोग अपने-अपने घरों की ओर लौटते नजर आए. इसी परेशानी को देखते हुए अब केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है. सरकार ने 5 किलो वाले छोटे LPG सिलेंडर (FTL) की सप्लाई को दोगुना कर दिया है.

अब राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पहले से ज्यादा सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि खासकर प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों तक गैस आसानी से पहुंच सके. इस काम में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां भी मदद करेंगी.

क्यों फायदेमंद है 5kg का सिलेंडर?

बता दें कि 5 किलो का LPG सिलेंडर खासतौर पर उन लोगों के लिए ही बनाया गया है, जो अस्थायी रूप से कहीं रह रहे हैं. 

  • इसका कनेक्शन लेने के लिए आपको स्थायी पता यानी एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं होती है.
  • यह हल्का होता है और आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है.
  • इसकी कीमत बड़े सिलेंडर से कम होती है.
  • इसके अलावा ये छोटे परिवार, छात्र और किराएदारों के लिए बेहतर विकल्प है.
कैसे लें 5kg के LPG सिलेंडर का कनेक्शन?

इस कनेक्शन को लेना बहुत आसान है. इसके लिए-

  • अपने नजदीकी गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाएं.
  • कोई भी वैध पहचान पत्र दिखाएं जैसे आधार, ऑफिस ID या कॉलेज ID.
  • इसके बाद आपको एक छोटा-सा डिपॉजिट जमा होगा.
  • इतना करते ही आप तुरंत सिलेंडर लेकर घर जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- LPG Cylinder: घर में शादी या फंक्शन होने पर एक्स्ट्रा LPG सिलेंडर कैसे लें? जान लें नए नियम

Advertisement
डिपॉजिट वापस पाने की सुविधा

अगर आप भविष्य में यह कनेक्शन बंद करना चाहते हैं, तो 5 साल के अंदर सिलेंडर वापस करने पर आपको जमा राशि का करीब 50% तक पैसा वापस मिल सकता है.

Featured Video Of The Day
Ghaziabad से Sambhal तक कई अवैध मदरसे-मस्जिद सील, चला प्रशासन का बुलडोजर
Topics mentioned in this article