न धुआं, न प्रदूषण... नोएडा एयरपोर्ट के लिए 1 जून से चलेंगी 5 हाइड्रोजन बसें, जानिए रूट और कहां से मिलेगी सेवा

Hydrogen Bus: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 1 जून 2026 से एनटीपीसी द्वारा 5 अत्याधुनिक हाइड्रोजन बसें शुरू की जा रही हैं. यह सिर्फ पानी की भाप निकलती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Hydrogen Buses to Run to Noida Airport
file photo

Hydrogen Bus: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण 1 जून से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हाइड्रोजन बस सेवा शुरू करने जा रहा है. शुरुआत में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी जेवर के लिए 1 जून, 2026 से एनटीपीसी द्वारा 5 अत्याधुनिक हाइड्रोजन बसें शुरू की जा रही हैं. यह एक बड़ा कदम है, क्योंकि भारत में हाइड्रोजन मोबिलिटी अभी भी शुरुआती दौर में है. हाइड्रोजन बसों से जीरो एमिशन होता है. यह सिर्फ पानी की भाप निकलती है. ये बसें यूपी रोडवेज द्वारा संचालित की जाएगी. चलिए आपको बताते हैं इन हाइड्रोजन बसों को रूट क्या होगा और यात्रियों को यह बसें कहां से मिलेगी?

नोएडा एयरपोर्ट के लिए हाइड्रोजन बस का रूट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के लिए 1 जून 2026 से एनटीपीसी द्वारा 5 अत्याधुनिक हाइड्रोजन बसें शुरू की जा रही हैं. ये बसें मुख्य रूप से ग्रेटर नोएडा के परी चौक, बॉटनिकल गार्डन, दिल्ली के मयूर विहार और अक्षरधाम जैसे प्रमुख स्थानों को एयरपोर्ट से जोड़ेंगी. इन बसों में 45 सीटों की क्षमता रहेगी. यात्री दिल्ली और नोएडा के प्रमुख मेट्रो स्टेशनों जैसे बॉटनिकल गार्डन और ग्रेटर नोएडा के परी चौक से इन बसों को पकड़ सकेंगे. यह सेवा 6 महीने के परीक्षण के तौर पर शुरू की जा रही है.

हाइड्रोजन बसों की खासियत

  • एक खास हाइड्रोजन कॉरिडोर बनाया जाएगा. बसें एक बार रिफ्यूल करने पर 600 km तक चलेंगी. रिफ्यूलिंग इस इलाके में बनाए जा रहे नए हाइड्रोजन स्टेशनों पर होगी.
  • इलेक्ट्रिक बसों के मुकाबले इनकी रेंज ज्यादा होती है. शहरों के बीच या एयरपोर्ट के रूट के लिए ये बेहतर हैं.
  • यह भारत की क्लीन मोबिलिटी की मुहिम को बढ़ावा देगी. खासकर ज्यादा ट्रैफिक वाले इलाकों में.

यह भी पढ़ें:- न धुआं, न प्रदूषण... यहां चलेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल पूरा, जानिए किराया, रूट और खासियत

एनटीपीसी को मिलेगा प्रति किमी 58 रुपये

यह बसें अक्षरधाम, मयूर विहार होते हुए नोएडा के  बोटैनिकल गार्डन, सिटी सेंटर, ग्रेटर नोएडा के परी चौक होकर नोएडा एयरपोर्ट तक जाएंगी. यीडा के मुताबिक, इन बसों का संचालन उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कराएगा. बस संचालन पर एनटीपीसी को प्रति किमी 58 रुपये का भुगतान किया जाएगा. एनटीपीसी बस के अलावा ईंधन भी उपलब्ध कराएगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
एनर्जी सेक्टर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अदाणी ग्रुप का मेगा प्लान
Topics mentioned in this article
Hydrogen Bus
Noida Hydrogen Bus
Noida Airport