Long Trip On EV: हाईवे पर फास्ट चार्जर ढूंढने की झंझट होगी खत्म, बस डाउनलोड कर लें ये पांच ऐप्स

इलेक्ट्रिक कार से लंबी यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं, तो चार्जिंग की चिंता छोड़ दीजिए. 5 ऐसे ऐप्स हैं जो हाईवे पर नजदीकी फास्ट चार्जर खोजने, लाइव स्टेटस देखने और ट्रिप प्लान करने में मदद करते हैं, जिससे सफर आसान और सुविधाजनक बनता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और अब लोग इन्हें शहर के साथ-साथ लंबी यात्राओं के लिए भी चुनने लगे हैं. हालांकि कई लोगों को अब भी सफर के दौरान बैटरी खत्म होने की चिंता रहती है. खासकर हाईवे पर निकलने से पहले ये सवाल जरूर आता है कि रास्ते में चार्जिंग स्टेशन आसानी से मिलेगा या नहीं. अच्छी बात ये है कि अब कई मोबाइल ऐप्स इस परेशानी को काफी हद तक खत्म कर चुके हैं. ये ऐप्स न सिर्फ नजदीकी चार्जिंग स्टेशन बताते हैं. बल्कि उनकी अवेलेबिलिटी, चार्जिंग स्पीड और अन्य जरूरी जानकारी भी देते हैं.

पहला ऐप: EV Central

EV Central एक एग्रीगेटर ऐप है, जो अलग-अलग चार्जिंग नेटवर्क्स की जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध कराता है. इसकी मदद से आप अपने रूट पर मौजूद चार्जिंग स्टेशनों को आसानी से देख सकते हैं. ऐप में एआई आधारित ट्रिप प्लानर भी मिलता है. जो यात्रा के दौरान चार्जिंग स्टॉप्स सुझाता है.

दूसरा ऐप: Tata Power EZ Charge

अगर आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, तो Tata Power EZ Charge आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है. टाटा पावर का देशभर में बड़ा चार्जिंग नेटवर्क है. इस ऐप के जरिए आप नजदीकी फास्ट चार्जर खोज सकते हैं, चार्जिंग स्लॉट बुक कर सकते हैं और चार्जर की लाइव स्थिति भी देख सकते हैं.

तीसरा ऐप: PlugShare

PlugShare दुनिया भर के EV यूजर्स के बीच काफी पसंद किया जाने वाला ऐप है. इसकी खास बात ये है कि यहां यूजर चार्जिंग स्टेशनों के रिव्यू, फोटो और एक्सपीरियंस साझा करते हैं. किसी स्टेशन पर जाने से पहले आप जान सकते हैं कि वो सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं.

Advertisement

चौथा ऐप: Statiq EV Charging

Statiq का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है और हाईवे पर भी इसके कई चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध हैं. ऐप में चार्जर रिजर्व करने की सुविधा मिलती है. इससे आपको चार्जिंग के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता और गाड़ी तेज गति से चार्ज हो सकती है.

पांचवां ऐप: ChargeZone

लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए ChargeZone भी अच्छा ऑप्शन है. इसके कई हाई पावर DC फास्ट चार्जर नेशनल हाईवे, होटलों और ढाबों के आसपास लगाए गए हैं. इससे आप गाड़ी चार्ज होने के दौरान आराम कर सकते हैं और सफर को ज्यादा कंफर्टेबल बना सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- नोएडा और मुंबई में दौड़ेंगी ड्राइवरलेस पॉड टैक्सियां, जानिए रूट-किराया, तकनीक और खास बातें

Featured Video Of The Day
Kalyan Banerjee Attacked: अभिषेक के बाद कल्याण बनर्जी पर हुआ हमला! सामने आया वीडियो | Breaking News
Topics mentioned in this article