AC Buying Guide: गर्मियों में AC खरीदने से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, बाद में नहीं होगा पछतावा

AC Buying Guide: अगर आप AC खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इससे पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है. AC खरीदते समय जल्दबाजी में फैसला करने से आपको बाद में परेशानी हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
AC खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

AC Buying Guide: भीषण गर्मी ने पूरे देश में लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. अप्रैल के महीने में ही कई जगह तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है. ऐसे में घर को ठंडा रखने के लिए एयर कंडीशनर (AC) अब एक जरूरत बन गया है. अब, अगर आप भी जल्द ही नया AC खरीदने जा रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. बता दें कि AC खरीदते समय जल्दबाजी में फैसला करने से आपको बाद में परेशानी हो सकती है. वहीं, सही जानकारी के साथ खरीदा गया AC न सिर्फ बेहतर कूलिंग देता है, बल्कि बिजली का बिल भी कम रखता है. ऐसे में आइए जानते हैं AC खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

कमरे के हिसाब से सही AC चुनें

सबसे पहले अपने कमरे के आकार को ध्यान में रखकर AC लें. जैसे-  

  • छोटे कमरे (120-140 स्क्वायर फीट) के लिए 1 टन का AC काफी होता है.  
  • अगर कमरे का साइज 150-180 स्क्वायर फीट है, तो 1.5 टन का AC लें.
  • वहीं, बड़े कमरे (180-240 स्क्वायर फीट) के लिए 2 टन AC सही रहता है.
एनर्जी एफिशिएंसी का ध्यान रखें

AC खरीदते समय स्टार रेटिंग जरूर देखें. ज्यादा स्टार वाला AC बिजली की खपत कम करता है. ऐसे में अगर आप AC रोज 8-10 घंटे चलाते हैं, तो 5 स्टार, नहीं तो कम से कम 3-स्टार AC जरूर लें.

Window AC या Split AC?

विंडो AC सस्ता होता है और आसानी से इंस्टॉल हो जाता है. वहीं, स्प्लिट AC थोड़ा महंगा होता है लेकिन दिखने में अच्छा लगता है, कम आवाज वाला और ज्यादा एडवांस भी होता है. ऐसे में आप अपनी जरूरत के हिसाब से दोनों में से किसी एक को चुन सकते हैं. अगर आप किराए के घर में रहते हैं, तो आपके लिए विंडो AC बेहतर विकल्प हो सकता है.

Inverter AC क्यों बेहतर है?

इन्वर्टर AC थोड़ा महंगा होता है, लेकिन ये लंबे समय में पैसे बचाता है. ये अपने आप स्पीड कम-ज्यादा करता है और लगातार समान कूलिंग देता है. इससे बिजली कम खर्च होती है और कमरा बराबर ठंडा रहता है. वहीं, नॉन-इन्वर्टर AC सस्ता होता है, लेकिन बिजली ज्यादा खर्च करता है.

Advertisement
अच्छे ब्रांड का AC लें

हमेशा भरोसेमंद और पुराने ब्रांड का AC खरीदें. इससे आपको बेहतर क्वालिटी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिलती है.

सर्विस नेटवर्क जरूरी

साल में कम से कम एक बार AC की सर्विसिंग जरूरी होती है. ऐसे में वो ब्रांड चुनें जिनका सर्विस नेटवर्क अच्छा हो, ताकि मेंटेनेंस में परेशानी न हो.

कूलिंग स्पीड भी देखें

जिन जगहों पर गर्मी बहुत ज्यादा होती है, वहां तेज कूलिंग वाला AC लेना जरूरी है. साथ ही अलग-अलग कूलिंग मोड होना भी फायदेमंद रहता है. ऐसे में अगर आपके शहर में बहुत गर्मी पड़ती है तो फास्ट कूलिंग और High temperature (High Ambient) सपोर्ट वाला AC लें.

Advertisement
अच्छे फिल्टर वाला AC लें

आजकल AC में अलग-अलग फिल्टर आते हैं, जैसे- Dust filter, PM2.5 filter या Anti-bacterial filter. अगर आप ऐसे शहर में रहते हैं जहां प्रदूषण ज्यादा है, तो अच्छा फिल्टर वाला AC जरूर लें.

मल्टीपर्पज AC

कुछ AC गर्मियों में ठंडक और सर्दियों में हीटिंग दोनों का काम करते हैं. अगर आपको सालभर इस्तेमाल करना है, तो ऐसा AC चुन सकते हैं.

स्मार्ट फीचर्स का फायदा

आजकल Smart AC आते हैं, जो मोबाइल ऐप या वॉइस कमांड से कंट्रोल किए जा सकते हैं. इनमें बिजली खपत की जानकारी और सेल्फ-डायग्नोसिस जैसे फीचर्स भी होते हैं. आप चाहें तो इस तरह के AC भी ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- PM Internship Scheme के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या है प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, कैसे कर सकते हैं अप्लाई, युवाओं को मिलेंगे 9,000 रुपये महीना

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections के बीच PM Modi ने हुगली नदी में की नाव की सवारी, नाविकों से भी मिले
Topics mentioned in this article