India | गुरुवार अक्टूबर 8, 2015 08:40 PM IST राष्ट्रीय उलमा काउंसिल ने उत्तर प्रदेश के दादरी स्थित बिसाहड़ा की हाल की घटना को लेकर राज्य की सपा सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करते हुए गुरुवार को कहा कि अपनी सरकार होने के बावजूद सपा अगर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हाथों इतनी ही मजबूर है तो उसे इस्तीफा दे देना चाहिए।