Career | Written by: रितु शर्मा |गुरुवार नवम्बर 18, 2021 01:02 PM IST JNUEE PhD Result 2021: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, पीएचडी प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं. पीएचडी प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्र JNU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे देख सकते हैं. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (Jawaharlal Nehru University Entrance Examination, JNUEE Result 2021) का आयोजन 20 सितंबर, 2021 को हुआ था.