Uttar Pradesh | Reported by: भाषा |रविवार दिसम्बर 20, 2020 07:01 AM IST सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव उनके गठबंधन (भागीदारी संकल्प मोर्चा) में शामिल होंगे. राजभर ने कहा ,‘‘दो दिन पूर्व शिवपाल सिंह यादव और कल आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह से मेरी मुलाकात हुई है.’’