बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) धीरे-धीरे काफी रोमांचक होने लगा है. कंटेस्टेंट एक दूसरे से भिड़ने के साथ-साथ बिग बॉस के फैसले पर भी आपत्ति जताने लगे हैं. बीते एपिसोड में देखा गया कि प्रतीक सहजपाल ने बिग बॉस के घर में तोड़-फोड़ की, जिसका खामियाजा पूरे घर वालों को उठाना पड़ रहा है. प्रतीक से बिग बॉस 15 के सारे कंटेस्टेंट इसलिए नाराज नजर आ रहे हैं क्योंकि वो बिना गलती के उनकी वजह से नॉमिनेट हो गए. इसी बीच विशाल कोटियन (Vishal Kotian) बिग बॉस के इस फैसले पर काफी नाराज हो गए और उन्हें खुली चुनौती दे दी है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
प्रतीक सहजपाल द्वारा की गई तोड़-फोड़ के बाद बिग बॉस ने नियम के उल्लंघन किए जाने पर दंड स्वरूप सभी घर वालों को नॉमिनेट कर दिया. बस फिर क्या था विशाल कोटियन (Vishal Kotian) का गुस्सा फूट पड़ा और कैमरे के सामने जाकर वो कहने लगे, "उसने कांच तोड़ा इसका कहीं कोई जिक्र नहीं हुआ, पता नहीं आप ये टेलीकास्ट करने की हिम्मत रखते हैं या नहीं. इसके बाद वह जय के किस्से को लेकर कहते हैं प्रतीक ने उन पर हाथ उठाया इसका कोई जिक्र तक नहीं किया. अब हममें से अगर कोई हाथ उठाएगा तो सोच समझ कर फैसला लीजिएगा. अगर आपको ये बदतमीजी लगे तो मुझे हर हफ्ते नॉमिनेट करो. हमें आप नहीं हमें बचाते हैं, जनता बचाती है."
विशाल कोटियन (Vishal Kotian) के इस वीडियो को कलर्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) अपने इन्ही कंटेंट की वजह से हमेशा सुर्खियां बटोरता है. इस वीडियो पर भी फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. अब देखना होगा कि इस वीकेंड के वार पर सलमान खान घर वालों के साथ कैसा बर्ताव करते हैं.
VIDEO: तापसी पन्नू यूं बनीं 'रश्मि रॉकेट', डायरेक्टर और एक्टर समेत मूवी की टीम से बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं