मंदिरा बेदी ने रैंप पर किए पुश-अप्स
- मंदिरा बेदी ने रैंप पर किया कमाल
- 'शांति' सीरियल में आई थीं नजर
- 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में भी थीें मंदिरा
नई दिल्ली:
टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी बेशक 46 साल की हैं लेकिन फिटनेस के मामले में वे अच्छे-अच्छों को मात देती हैं. अकसर उनके फिटनेस वीडियो वायरल होते हैं और मंदिरा कोई ऐसा मौका नहीं गंवाती हैं जहां उन्हें अपनी फिटनेस दिखाने का मौका मिले. बेशक मंदिरा ऐसा दूसरों को प्रेरित करने के लिए भी करती हैं. मंदिरा बेदी का ट्रंफ फैशन शो 2018 का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वे फैशन शो के दौरान ही रैंप के ऊपर पुश-अप्स करने लगती हैं. उन्हें ऐसा करता देख वहां मौजूद दर्शक शोर मचाने लगते हैं और तालिया बजाते हैं.
20 सालों में इतनी बदल गईं मंदिरा बेदी, सामने आई Photo
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने फिर चौंकाया, शादी के दिन ही हनीमून के लिए हुए रवाना; देखें वीडियो
मंदिरा बेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है और इसके साथ कैप्शन लिखा हैः "खेलों से मुझे प्यार है और मेरे जिंदगी में फिटनेस सबसे जरूरी है...कई बार सपोर्ट के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है. लेकिन मुझे लगता है मुझे वह मिल गया है! ट्रंफ फैशन शो 2018 में रैंप पर चलना वाकई कमाल का अनुभव था और कुछ पुश-अप्स करना तो और भी कमाल."
Viral Video: जमीन पर बैठकर कुछ इस तरह 'खली बली' करने लगे रणवीर साथ देने को मजबूर हुए वरुण और अर्जुन
मंदिरा बेदी टीवी शो 'शांति (1994)' से लोकप्रिय हुई थीं और इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर बना दिया था. यही नहीं, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में भी मंदिरा बेदी ने काम किया था. मंदिरा बेदी ने 1999 में राज कौशल से शादी कर ली थी. मंदिरा के एक बेटा भी है और वे फिल्मों और टीवी दोनों ही जगह एक्टिव हैं. लेकिन अब वे फिटनेस की वजह से खास पहचान रखती हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mandira Bedi, Mandira Bedi Push Ups, Dilwale Dulhania Le Jayenge