बिग बॉस 17 से पहचान बनाने वाले यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ UK07 Rider फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. हाल ही में उन्होंने करीब दो घंटे का इमोशनल वीडियो शेयर किया जिसे उन्होंने अपना 'लास्ट व्लॉग' बताया. इस वीडियो में उन्होंने अपनी शादी, परिवार से बिगड़े रिश्तों और मानसिक हालात पर खुलकर बात की. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और मामला तेजी से वायरल हो गया. व्लॉग पोस्ट होने के बाद विवाद और गहरा गया क्योंकि अब उनके भाई कलाम इंक ने भी सामने आकर कई बड़े दावे किए हैं.
परिवार पर लगाए थे टॉर्चर के आरोप
अनुराग के आरोपों के बाद उनके भाई कलाम इंक ने इंस्टाग्राम स्टोरी और वीडियो के जरिए जवाब दिया. उन्होंने कहा कि अनुराग एकतरफा कहानी दिखा रहे हैं. कलाम ने दावा किया कि सारे सबूत उनके ब्रॉडकास्ट चैनल पर मौजूद हैं. उन्होंने फैंस से अपील की कि वे बिना पूरी सच्चाई जाने इस विवाद में न पड़ें.
पत्नी को पीटने का आरोप
कलाम इंक ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि अनुराग ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी. उनका कहना है कि इस बात के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए गए हैं जिनमें कथित तौर पर मारपीट की बात सामने आई है. इस दावे के बाद मामला और गरमा गया है. हालांकि इन आरोपों पर अनुराग की ओर से कोई अलग सफाई सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 17 के अनुराग डोभाल की कितनी है नेटवर्थ, हत्या की साजिश का किया दावा, रोते हुए आखिरी व्लॉग किया शेयर
फर्जी केस का भी जिक्र
कलाम ने ये भी कहा कि अनुराग पहले परिवार के खिलाफ कानूनी केस कर चुके हैं. उनके मुताबिक वह केस कानूनी तौर पर हार गए थे. कलाम का दावा है कि केस हारने के बाद परिवार पर टॉर्चर के आरोप लगाकर सहानुभूति लेने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि परिवार की छवि खराब करने के लिए फर्जी केस किया गया.
सोशल मीडिया पर बंटे लोग
पूरा मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए हैं. कुछ लोग अनुराग के सपोर्ट में हैं तो कुछ उनके भाई की बात को सही बता रहे हैं. फिलहाल अनुराग की पत्नी की तरफ से कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है. विवाद लगातार बढ़ रहा है और लोग अगली अपडेट का इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढे़ं- अनिल कपूर ने 20 साल बाद बताया वेलकम की पेंटिंग के पीछे छिपा गहरा मतलब, बोले- रॉयल्टी के पैसे कमाते हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं