विज्ञापन

WWE के सबसे लंबे रेसलर, 7 फुट से ऊपर है इनकी हाइट, असली सरप्राइज तीसरे नंबर पर कर रहा आपका इंतजार

Top 5 Tallest Wrestlers of All Time: 7 फुट से ज्यादा लंबे इन डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर्स ने अपनी कद-काठी से पूरी दुनिया को हैरान किया. सबसे बड़ा सरप्राइज तो तीसरे नंबर पर मौजूद नाम है.

WWE के सबसे लंबे रेसलर, 7 फुट से ऊपर है इनकी हाइट, असली सरप्राइज तीसरे नंबर पर कर रहा आपका इंतजार
डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 सबसे लंबे रेस्लर, तीसरे वाले की हाइट कर देगी हैरान
WWE
नई दिल्ली:

द ग्रेट खली को देखकर अगर आपकी नजर ऊपर उठ जाती है, तो जरा सोचिए उस रेसलर को देखकर क्या हाल होता होगा, जिसकी लंबाई के आगे खली भी छोटे पड़ जाएं. डब्ल्यूडब्ल्यूई की रिंग में ऐसे-ऐसे लंबे-चौड़े धुरंधर उतरे, जिन्हें कैमरे में कैद करना भी आसान नहीं था, क्योंकि कई बार फ्रेम ही छोटा पड़ जाता था. फैंस उन्हें देखकर दंग रह जाते थे और विरोधी रिंग में उतरने से पहले ही दबाव महसूस करने लगते थे. सबसे बड़ा सरप्राइज तो तीसरे नंबर पर छिपा है, जहां मौजूद रेसलर की हाइट आज भी डब्ल्यूडब्ल्यूई इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड मानी जाती है.

1. आंद्रे द जायंट

डब्ल्यूडब्ल्यूई के सबसे यादगार रेसलर्स में शामिल आंद्रे द जायंट को 'दुनिया का आठवां अजूबा' कहा जाता था. उनकी लंबाई करीब 7 फुट 4 इंच थी. हल्क होगन के खिलाफ उनका मुकाबला आज भी डब्ल्यूडब्ल्यूई इतिहास के सबसे चर्चित मैचों में गिना जाता है. रिंग में उनकी मौजूदगी ही मुकाबले का रोमांच कई गुना बढ़ा देती थी.

2. ओमोस

नाइजीरिया के ओमोस मौजूदा समय के सबसे लंबे एक्टिव डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर्स में शामिल हैं. उनकी लंबाई करीब 7 फुट 3 इंच है. जब वो रिंग की ओर बढ़ते हैं तो सामने खड़ा प्रतिद्वंद्वी भी कुछ पल के लिए उन्हें देखता रह जाता है. उनकी ताकत और कद उन्हें बाकी रेसलर्स से अलग पहचान दिलाते हैं.

3. जायंट गोंजालेज

अगर डब्ल्यूडब्ल्यूई इतिहास के सबसे लंबे रेसलर की बात करें तो ये रिकॉर्ड अर्जेंटीना के जायंट गोंजालेज के नाम दर्ज है. उनकी लंबाई करीब 8 फुट थी. रेसलिंग में कदम रखने से पहले वो प्रोफेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी थे. उनका भारी-भरकम डील-डौल, अलग अंदाज और अंडरटेकर के खिलाफ रेसलमेनिया मुकाबला आज भी फैंस को रोमांचित कर देता है.

4. जायंट सिल्वा

ब्राजील के जायंट सिल्वा की लंबाई करीब 7 फुट 2 इंच थी. उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई के एटीट्यूड एरा में अपनी पहचान बनाई. हालांकि उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन अपनी लंबाई की वजह से वो हमेशा सबसे लंबे रेसलर्स की लिस्ट में शामिल रहे.

5. द ग्रेट खली

भारत के दलीप सिंह राणा यानी द ग्रेट खली की लंबाई करीब 7 फुट 1 इंच है. उन्होंने अंडरटेकर, जॉन सीना, बतिस्ता और कई बड़े नामों के खिलाफ मुकाबले लड़े. खली ने सिर्फ डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारत का नाम रोशन नहीं किया, बल्कि देश में रेसलिंग को नई पहचान भी दिलाई. आज भी उनका नाम भारतीय फैंस के पसंदीदा डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर्स में शामिल है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Giant Gonzalez, The Great Khali, Wwe Tallest Wrestlers, Top 5 Tallest Wrestlers Of All Time Wwe, Television
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com