विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2020

TikTok स्टार Fukru की होगी Bigg Boss में एंट्री, होंगे सबसे कम उम्र के कंटेस्टेंट

TikTok स्टार इन दिनों हर जगह धूम मचाए हुए हैं. ऐसा ही एक जाना माना टिकटॉक स्टार कृष्णाजीव टीआर यानी फुकरू (Fukru) बिग बॉस हाउस में एंट्री मारने जा रहे हैं.

TikTok स्टार Fukru की होगी Bigg Boss में एंट्री, होंगे सबसे कम उम्र के कंटेस्टेंट
TikTok स्टार फुकरू की होगी बिग बॉस में एंट्री
  • टिकटॉक स्टार की होगी बिग बॉस में एंट्री
  • टिकटॉक पर है 36 लाख फैन्स
  • मजेदार वीडियो होते हैं वायरल
नई दिल्ली:

TikTok स्टार इन दिनों हर जगह धूम मचाए हुए हैं. ऐसा ही एक जाना माना टिकटॉक स्टार कृष्णाजीव टीआर यानी फुकरू (Fukru) बिग बॉस हाउस में एंट्री मारने जा रहे हैं. जी हां, फुकरू बिग बॉस मलयालम (Bigg Boss Malayalam) के दूसरे सीजन में नजर आएंगे और अपने अंदाज से फैन्स का दिल जीतेंगे.  फुकरू 24 साल के हैं और उनका चयन बिग बॉस के लिए किया गया है. फुकरू को बिग बॉस में जाने का यह मौका टिकटॉक पर उनकी लोकप्रियता की वजह से मिला है. फुकरू एक प्रोफेशनल बाइकर हैं, और उनके बाइक स्टंट के मजेदार वीडियो टिकटॉक (TikTok Video) पर खूब लोकप्रिय होते हैं.

TikTok स्टार फुकरू (Fukru) उस समय चर्चा में आए थे जब उनके बाइक स्टंट वीडियो ने दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल करनी शुरू की. फुकरू के वीडियो की खासियत स्टंट के साथ उनमें कॉमेडी का छौंक भी है. फुकरू के टिकटॉक वीडियो अकसर एकशन और कॉमेडी फिल्मों के लोकप्रिय सीन्स पर आधारित होते हैं, इसलिए उनके वीडियो (TikTok Video) और भी असर डालते हैं. केरल के कोट्टाराकाड़ा के रहने वाले फुकरू के टिकटॉक पर 36 लाख फैन्स हैं और वह टिकटॉक की 2019 रिवाइंड कैंपेन का भी हिस्सा रहे चुके हैं. इस तरह फुकरू की जबरदस्त लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है. 

 
TikTok स्टार फुकरू (Fukru) तीन दिन पहले 16 कंटेस्टेंट्स के साथ बिग बॉस मलयालम (Bigg Boss Malayalam) के हाउस में एंट्री कर चुके हैं. इस फुकरू के फैन्स के लिए उन्हें और करीब से जानने का यह बेहतरीन मौका है. वैसे भी इन दिनों बिग बॉस सीजन 13 में खूब धमाल चल रहा है और शहनाज गिल की अटेंशन पाने वाली आदत की वजह से हर कोई परेशान है. आज तो सिद्धार्थ शुक्ला और शेफाली जरीवाला शहनाज गिल को जोर का झटका देने के लिए तैयार हैं. 
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TikTok, Tiktok Star, Tiktok Star Fukru, Fukru Video, Fukru In Bigg Boss, Tiktok Star In Bigg Boss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com