विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2018

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टूट गया हंसता-खेलता जेठालाल परिवार, दयाबेन लापता, सड़क पर आए बापूजी और टप्पू

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' में जेठा लाल की जिंदगी आसान नहीं है. गोकुलधाम सोसाइटी में होने वाली हरकत और हंगामा उन्हीं की जिंदगी से जुड़ा हुआ होता है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टूट गया हंसता-खेलता जेठालाल परिवार, दयाबेन लापता, सड़क पर आए बापूजी और टप्पू
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah): जेठालाल के बाद बापूजी और टप्पू भी पुलिस की गिरफ्त में
  • जेठालाल का परिवार बिखर गया
  • दयाबेन का कोई अता-पता नहीं
  • अब बापूजी और टप्पू भी मुश्किल में
नई दिल्ली: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' में जेठा लाल की जिंदगी आसान नहीं है. गोकुलधाम सोसाइटी में होने वाली हरकत और हंगामा उन्हीं की जिंदगी से जुड़ा हुआ होता है. इन दिनों गोकुलधाम सोसाइटी के दुलारे जेठा लाल की जान मुश्किल में आई हुई है. उन पर 100 करोड़ रु. के बैंक फ्रॉड के आरोप लगे हुए हैं. मामले की जांच करने के लिए इंस्पेक्टर पांडेय आते हैं, और गोकुलधाम सोसाइटी के लोगों से पूछताछ करते हैं. पूछताछ के बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के इंस्पेक्टर पांडेय आखिर में इस नतीजे पर पहुंचते हैं कि जेठालाल के इस फ्रॉड में बापूजी और टप्पू भी शामिल हैं. इसके बाद जबरदस्त हंगामा कट जाता है.

निरहुआ-आम्रपाली के जोड़ी ने मचाया तहलका, शंकर-पार्वती बन गाया 'कांवड़ का पावर...'



Video: संजय लीला भंसाली के इश्क में ऐसी डूबीं उर्वशी रौतेला, कभी बनीं 'चंद्रमुखी' तो कभी 'लीला'

बापूजी और टप्पू गोकुलधाम सोसाइटी को छोड़ने का फैसला करते हैं. हर कोई बहुत ही इमोशनल हो जाता है, लेकिन वे अपनी बात पर अडिग रहते हैं. लेकिन तभी दो लोग उन्हें कार में बिठाते हैं, और सेनोरिका आइलैंड पर ले जाते हैं, जहां उनकी मुलाकात जेठालाल से होती है. जेठालाल वहां अपने ग्रुप के साथ छुट्टियां मना रहा होता है. बापूजी और टप्पू को जेठालाल से बात करने का मौका नहीं मिल पाता. जैसे ही वे जेठालाल के साथ सोसाइटी में एंटर करते हैं,  गोकुलधामवासी उन पर सवालों की बौछार कर देते हैं.

खेसारी लाल यादव ने गाया 'मल गजरी रे...', यूट्यूब पर कुछ यूं हुआ सुपरहिट

जेठालाल इससे पहले कोई जवाब दे पाता, इंस्पेक्टर पांडेय उसे गिरफ्तार कर लेता है.  ऐसे में सबके मन में यही सवाल उठता है कि क्या वाकई जेठालाल ने 100 करोड़ रु का घपला किया है? बापूजी और टप्पू का क्या होगा? क्या वे दया की मां के साथ रहने के लिए अहमदाबाद चले जाएंगे? 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भरपूर धमाल देखने को मिलेगा क्योंकि कहानी अभी बाकी है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Jethalal Bank Fraud, Bapuji Tappu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com