तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल इन दिनों चर्चा में हैं, जिसका कारण उनका प्रोड्यूसर असित मोदी पर लगाए गए गंभीर आरोप हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर पर इल्जाम लगाते हुए कहा था कि असित मोदी के खराब बर्ताव के कारण शो छोड़ना पड़ा. इसके चलते उन्होंने उत्पीड़न का केस दायर किया था, जिस पर कोर्ट ने 40 दिन पहले जेनिफर मिस्त्री के पक्ष में फैसला सुनाया गया था. लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस पर अपनी रिएक्शन जाहिर करते हुए बताया है कि केस जीतने के बाद भी उन्हें रकम नहीं मिली है.
40 दिन बीत जाने के बाद भी जेनिफर ने अपने नाखुशी जाहिर करते हुए कहा, उत्पीड़न के मामले पर फैसला आए हुए 40 दिन बीत चुके हैं. लेकिन प्रोडक्शन हाउस ने अब तक बकाया मेहनताना नहीं दिया है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि असित मोदी के अलावा सोहेल और जतिन के खिलाफ भी केस दर्ज किया था. लेकिन उन्हें सजा नहीं मिली.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस मामले पर रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि सब साबित हो चुका है कि असित मोदी गुनहगार हैं. जबकि इस फैसले के वक्त सोहेल और जतिन मौजूद नहीं थे. लेकिन मैं शुरू से जानती थी. पर तीनों आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं. केस पर आए फैसले से साफ हो गया है कि मैं ना फर्जी बातें कर रही थी ना ही कोई कहानी सुना रही थी. मैने जो भी कहा वो सच था.
बता दें, कोर्ट ने प्रोड्यूसर असित मोदी को एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बेनिवाल को 25 से 30 लाख रुपए का भुगतान करने का आदेश दिया है. वहीं 5 लाख का जुर्माना प्रोड्यूसर पर लगाया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं