विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2018

सुनील ग्रोवर बने 'रिंकू भाभी', 'मेरे हसबैंड मुझको प्यार...' गाने से उड़ाए थे होश- Video फिर वायरल

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की आने वाली फिल्म 'पटाखा' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है. इस फिल्म में सुनील ग्रोवर ने साड़ी पहनकर अपने पुराने किरदार को याद दिला दिया.

Also Read in
सुनील ग्रोवर बने 'रिंकू भाभी', 'मेरे हसबैंड मुझको प्यार...' गाने से उड़ाए थे होश- Video फिर वायरल
रिंकू भाभी बनीं सुनील ग्रोवर
  • 'पटाखा' का ट्रेलर हुआ हिट
  • रिंकू भाभी की तरह आईं नजर
  • फिर वायरल हुआ ये वीडियो
नई दिल्ली: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की आने वाली फिल्म 'पटाखा' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है. इस फिल्म में सुनील ग्रोवर ने साड़ी पहनकर अपने पुराने किरदार को याद दिला दिया. सुनील ग्रोवर को 'द कपिल शर्मा शो' में रिंकू भाभी के किरदार के लिए भी याद किया जाता है. इस शो में वह साड़ी पहनकर गेस्ट के सामने पहुंचती थीं, और दनादन कॉमेडी के पंच से लोगों को हंस-हंसकर लोटपोट करने के लिए मजबूर कर देती थीं. इतना ही नहीं, उनका एक डायलॉग इतना हिट हुआ कि इस पर गाना भी बन गया, जिसे आज भी लोग याद रखते हैं. रिंकू भौजी का डायलॉग 'मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते...' काफी पॉपुलर हुआ था.

मशहूर गुलाटी से जानिए BBNHM का फुलफॉर्म: बेइज्जती बर्दाश्त नहीं है मुझे...

रिंकू भाभी बने सुनील ग्रोवर के गाने का यह वीडियो यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है. पटाखा का ट्रेलर रिलीज होने के बाद यह वीडियो फिर से हिट हो चला. रिंकू भाभी के किरदार में सुनील शादी के बाद महिलाओं की बुनियादी दिक्कतों को बहुत ही कॉमिक अंदाज में उठाते नजर आए. इस वीडियो में रिंकू भाभी बने सुनील कई बार 'जिंदगी बरबाद हो गया' जैसी अपनी कई चर्चित लाइनें बोलते हैं. 

देखें वीडियो-


ऐलीफेंट कंपनी के बैनर तले बनाए गए इस गाने को मेहुल गदानी ने कोरियोग्राफ और एडिट किया है जबकि गाने का म्यूजिक गुरु धओना ने दिया है. इस वीडियो का निर्देशन समीप कंग ने किया है.

यह क्‍या! कपिल शर्मा के शो में फिर नजर आएंगे सुनील ग्रोवर, लेकिन उनकी शर्तें हैं ये ...

देखें वीडियो-


सुनील हरियाणा राज्य के सिरसा से हैं और उन्होंने चंडीगढ़ से थिएटर में मास्टर डिग्री ली है. जिस सुनील को आज टीवी पर देखते हैं उन्हें असल में उस दौर के मशहूर कॉमेडियन जसपाल भट्टी (फ्लॉप शो के स्टार) ने कॉलेज में एक एक्ट करते हुए देख लिया था.

देखें वीडियो-


सुनील ग्रोवर 'गजनी, ' द लिजेंड ऑफ भगत सिंह' जैसी कई फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं लेकिन उन्‍हें पहचान कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से मिली है. कपिल के पिछले शो में सुनील ने 'गुत्‍थी' का किरदार किया था जो लोगों की जुबान पर चढ़ गया था. अब उनके खाते में सलमान खान की फिल्म 'भारत' भी आ चुकी है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Grover, Rinku Bhabhi, Mere Husband Mujhko Pyar Nahin Karte
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com