विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2022

स्टार प्लस के शो 'ये है चाहतें' में आएगा लीप, शो को नई कहानी के साथ पेश करेंगी एकता कपूर 

स्टारप्लस के शो 'ये है चाहतें' को हमेशा दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बने इस सीरियल ने अपने दिलचस्प प्लॉट के साथ दर्शकों को बांधे रखा. दर्शकों की खुशी के लिए मेकर्स ने इस लव स्टोरी में एक नया मोड़ लाने के लिए एक नया प्रोमो जारी किया है.

स्टार प्लस के शो 'ये है चाहतें' में आएगा लीप, शो को नई कहानी के साथ पेश करेंगी एकता कपूर 
स्टार प्लस के शो 'ये है चाहतें' में आएगा लीप
नई दिल्ली:

स्टारप्लस के शो 'ये है चाहतें' को हमेशा दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बने इस सीरियल ने अपने दिलचस्प प्लॉट के साथ दर्शकों को बांधे रखा. दर्शकों की खुशी के लिए मेकर्स ने इस लव स्टोरी में एक नया मोड़ लाने के लिए एक नया प्रोमो जारी किया है. ऐसे में निर्माता एकता कपूर ने फैंस के लिए एक नए सीजन की घोषणा करते हुए उत्साह जाहिर किया हैं. अपने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी को एक्सप्रेस करते हुए उन्होंने शेयर किया, "ये है चाहतें!

उन्होंने कहा, 2019 में शुरू हुए चाहतों के इस सफर ने कई मोड़ देखे हैं. हर मोड़ पर आपने रुद्राक्ष और प्रीशा का साथ दिया. और अब, मैं इस लव सागा में एक नए लीप की घोषणा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं- एक नया मोड़ जो इस कहानी को और किरदारों को एक नए रूप में पेश करेगा. तो कैसी होगी प्यार की कहानी 20 सालों के बाद? 

प्रोमो में नए किरदारों- सम्राट और नयनतारा की कहानी को दिखाया गया है जो अलग-अलग दुनिया के दो बहुत अलग व्यक्तित्व हैं, जो किस्मत से एक-दूसरे से टकरा जाते हैं. दर्शकों को अपने पसंदीदा एक्टर्स सरगुन कौर और अबरार काज़ी के पहले कभी नहीं देखे गए अवतार देखने को मिलेंगे, जिन्होंने पिछले सीज़न में प्रीशा और रुद्राक्ष की भूमिका निभाई थीं. 'ये है चाहतें' का प्रीमियर 19 दिसंबर 2019 को स्टारप्लस पर हुआ था. इस शो को एकता आर कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ekta Kapoor, Ekta Kapoor Age, Ekta Kapoor Tv Show, Yeh Hai Chahatein, Yeh Hai Chahatein Leap, Yeh Hai Chahatein Cast, Yeh Hai Chahatein Promo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com