विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2023

क्राइम पेट्रोल के एपिसोड पर चल रहे विवाद के बीच सोनी टीवी ने मांगी माफी, श्रद्धा वालकर केस से जुड़ा है मामला

क्राइम पेट्रोल के हाल ही में रिलीज किए गए एक एपिसोड की कहानी और श्रद्धा वालकर की हत्या के मामले में काफी समानता देखने को मिली थी.

क्राइम पेट्रोल के एपिसोड पर चल रहे विवाद के बीच सोनी टीवी ने मांगी माफी, श्रद्धा वालकर केस से जुड़ा है मामला
सोनी टीवी ने क्राइम पेट्रोल के एपिसोड को लेकर मांगी माफी
नई दिल्ली:

सोनी टीवी का शो 'क्राइम पेट्रोल' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. हाल ही के एक एपिसोड के कारण चैनल को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, शो में श्रद्धा वालकर और आफताब पूनावाला के मामले से मिलती-जुलती दिखाई गई थी, जिसके बाद लोगों का गुस्सा देखने को मिला था. वहीं अब इसमें सोनी टीवी ने एक बयान जारी कर दिया है, जिसमें वह श्रद्धा वालकर और आफताब पूनावाला के केस से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार कर रही है.

एएनआई की रिपोर्ट अनुसार, सोनी टीवी ने अपने ट्विटर के माध्यम से एक बयान जारी करते हुए लिखा, यह 'काल्पनिक कहानी है और इसका कुछ हिस्सा 2011 की एक घटना पर था. आगे चैनल ने लिखा, 'कुछ दर्शकों ने सोशल मीडिया पर SET के "क्राइम पेट्रोल" शो के हाल ही में आए एपिसोड के बारे में टिप्पणी की है, जो कि मीडिया में रिपोर्ट की गई घटना से मेल खाती है. हम साफ करना चाहते हैं कि यह एपिसोड काल्पनिक है. लेकिन इसमें घटित कुछ हिस्सा 2011 की घटना पर आधारित है. न कि यह हाल के किसी मामले से जुड़ा है.'

चैनल ने आगे लिखा, 'हम हर तरह से यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं कि हमारा कंटेंट नियामक निकायों द्वारा निर्धारित प्रसारण मानकों पर खरा उतरे. हालांकि, इस मामले में दर्शकों द्वारा व्यक्त की गई भावनाओं का हम सम्मान करते हैं. इसलिए हमने एपिसोड का प्रसारण करना भी बंद कर दिया है. अगर किसी भी दर्शक की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो हम ईमानदारी से इसके लिए खेद व्यक्त करना चाहते हैं.'

बता दें कि क्राइम पेट्रोल के हाल ही में रिलीज किए गए एक एपिसोड की कहानी और श्रद्धा वालकर की हत्या के मामले में काफी समानता देखने को मिली थी. हालांकि एपिसोड में नाम और जगह बदल दी गई थी. लेकिन कहानी काफी हद तक मेल खा रही थी. इसके कारण दर्शकों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime Patrol, Crime Patrol Episode, Crime Patrol Latest Episode, Crime Patrol Shraddha Aftab Ke, Shraddha Walker, Shraddha Walker Case, Shraddha Walker Update, Shraddha Walker News, Sony Tv, Sony Tv Apology
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com