Mystery Girl of Bigg Boss 18: श्रुतिका अर्जुन बिग बॉस 18 की वो कंटेस्टेंट हैं जिनके बोलने का अंदाज बेशक एकदम से ध्यान खींचता है. बिग बॉस 18 के प्रीमियर के मौके पर जब वो सलमान खान से मुखातिब हुईं तो वो उनके पांव छूने के लिए दौड़ पड़ी. इस बात ने सलमान खान को भी हैरान कर दिया. यही नहीं श्रुतिका ने सलमान खान से यह भी कह दिया कि इस जन्म में तो उनकी शादी हो चुकी है. लेकिन अगले जन्म में वह उन्हीं से शादी करेंगी. इस पर सलमान खूब ठहाके भी लगते हैं. लेकिन जिस तरह के एक्सप्रेशंस उनके हैं और जिस तरह वह बात कर रही हैं, वह बेशक उन लोगों को थोड़ा अजीब लग सकता है जो उनके बारे में नहीं जानते. जो उन्हें जानते हैं वह समझ जाएंगे कि यही उनकी यूएसपी भी है.
कौन है श्रुतिका अर्जुन?
श्रुतिका अर्जुन चेन्नई की रहने वाली हैं और वो तमिल और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं. लेकिन दो साल एक्टिंग करने के बाद उन्होंने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया था क्योंकि उनकी चार फिल्में आई थीं और चारों ही फ्लॉप रही थीं. इस बात को वह बिग बॉस 18 में बहुत गर्व से बताती भी नजर आती हैं. श्रुतिका की पहली फिल्म 2002 में आई थी जब वह 16 साल की थीं. फिल्म का नाम श्री था और इसमें वह सूर्या के साथ दिखी थीं. इस फिल्म की शूटिंग श्रुतिका के दसवीं के एग्जाम शुरू होने से कुछ दिन पहले शुरू हुई थी. इसके बाद वह एल्बम, नल दमयंती मलाती तिथिकुडे जैसी फिल्मों में नजर आईं. लेकिन 2003 में एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीस साल बाद एक्टिंग की दुनिया में की थी वापसी
2022 में उन्होंने फिर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. 2022 में उन्होंने कुकू विद कोमाली सीजन 3 में हिस्सा लिया और विजेता भी रहीं. ये कॉमेडी कुकिंग शो था. श्रुतिका के पति अर्जुन एक बिजनेसमैन हैं और उनके एक बेटी भी है. श्रुतिका का एक आयुर्वेद ब्रांड भी है. अब देखना है कि जिस तरह वह बिग बॉस 18 में बिहेव कर रही हैं, वह असली है या नकली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं