श्रुति शर्मा (Shruti Sharma) टीवी इंडस्ट्री की एक नामचीन अभिनेत्री हैं, जो ‘नमक इश्क का', ‘ये जादू है जिन्न का' और ‘नजर 2' जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं. श्रुति को सबसे पहले साल 2018 में रियलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार' में देखा गया था. इतना ही नहीं, 2021 की फिल्म ‘पगलैट' में भी श्रुति नजर आ चुकी हैं. हाल ही में एनडीटीवी ने श्रुति से उनकी लाइफ और करियर को लेकर बातचीत की, जिसके कुछ प्रमुख अंश हम आपके लिए लेकर आए हैं.
एक एक्टर के तौर पर अब तक का आपका सबसे चैलेंजिंग रोल क्या रहा है?
वैसे तो मुझे मेरे सभी किरदार पसंद हैं, लेकिन मैंने इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार में एक एक्ट किया था, जिसमें मैंने महेश भट्ट जी के साथ उनकी फिल्म अर्थ का एक सीन परफॉर्म किया था. वैसा दूसरा मौका मुझे अब तक नहीं मिला है. ऐसी सिचुएशन मैंने पहले कभी फेस नहीं की थी तो मुझे बहुत मुश्किल लग रहा था. पर वो जब हुआ और जो रिव्यु मुझे मिला, मुझे लगता है उससे ज्यादा सैटिसफैक्शन मुझे कभी नहीं मिला है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पगलैट के बाद क्या आप किसी और बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं?
जी हां, कोशिश तो यही चल रही है, लेकिन हमारे फील्ड का एक रुल है कि जब तक आपको न्यूज में खुद पढ़ने को न मिल जाए, उसके बारे में न ही बात की जाए तो बेहतर है. मैं चाहती हूं कि जिसके लिए मैं काम कर रही हूं, वे खुद इसका खुलासा करें.
एक्टिंग के अलावा आपको और क्या-क्या करना पसंद है?
मुझे म्यूजिक का बहुत शौक है, इसलिए सिंगिंग-डांसिंग मुझे बहुत पसंद है. दूसरा मुझे ब्लॉग और डायरी लिखना बहुत पसंद है. इसके साथ ही मुझे घर को सजाना भी बहुत अच्छा लगता है.
आपके लिए सफल होने का मंत्र क्या है?
डाउन टू अर्थ रहना और सही समय पर जो सही मौके मिल रहे हैं, उनमें से अपने लिए बेस्ट चूज करना. कुछ लोग बड़े मौकों की तलाश में रहते हैं खासकर एक्टर्स. इसलिए मेरा मानना है कि सही समय पर मिले मौके को जाने मत दीजिए और अपना टाइम का इस्तेमाल कर अपने टैलेंट को निखारिए. जो भी करिए पैशन से करिए.
फिल्मों में अगर मौका मिले तो एक करैक्टर जो आप प्ले करना चाहेंगी?
मैं संजय लीला भंसाली सर की बहुत बड़ी फैन हूं और उनकी सभी फिल्में मुझे बहुत पसंद है. देवदास में माधुरी जी का कैरेक्टर मैं प्ले करना चाहूंगी.
OTT प्लेटफार्म पर लेटेस्ट वेब सीरीज जो आपने देखी और पसंद आई?
नेटफ्लिक्स पर मैंने स्वीट टूथ (Sweet Tooth) देखी थी, जो मुझे बहुत पसंद आई और फ्रेंड्स मेरी ऑल टाइम फेवरेट है. जब भी मेरा मूड स्विंग होता है तो मैं फ्रेंड्स लगाकर बैठ जाती हूं.
वहीं श्रुति ने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कहा कि वे इस बारे में मीडिया को बताने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं, लेकिन उसके लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा. उन्होंने कहा कि प्रोडक्शन हाउस यदि इस बारे में खुद बताए तो ज्यादा बेहतर रहेगा. हालांकि श्रुति ने ये जरूर बताया कि उन्होंने एक बहुत ही इंटरेस्टिंग शो साइन किया है, जो लोगों को काफी पसंद आने वाला है.
ये भी देखें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं