Kundali Bhagya: कुंडली भाग्य में प्रीता का किरदार निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने साढ़े सात साल के बाद पॉपुलर शो को अलविदा कह दिया है. अब अपने पहले बच्चे के स्वागत को तैयार श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर अपने किरदार और पूरी टीम के साथ अपने गहरे जुड़ाव के बारे में बात करते हुए एक इमोशनल मैसेज लिखा. अपने फीलिंग्स से भरे इस नोट में श्रद्धा ने लिखा, 'मैंने इस कैप्शन को कम से कम 25 बार लिखा और मिटाया क्योंकि कोई भी शब्द असल में बता नहीं कर सकता कि इस समय मेरे दिल में क्या है. वह पल जब मैं अपने सबसे सक्सेसफुल, सैटिस्फाइंग, स्टेबल और वफादार काम को अलविदा कहती हूं.'
प्रीता के रूप में उनका सफर किसी जादू से कम नहीं रहा है. श्रद्धा ने शो में अपने टाइम को "रियल लाइफ की फेयरी टेल" के तौर पर बताया जो ग्लैमरस लुक्स, पॉपुलैरिटी, सफर और ड्रामा, डांस और चैलेंजिंग सीन के मिक्स से भरा था. इसने एक कलाकार और एक व्यक्ति दोनों के रूप में उनके विकास में अहम योगदान दिया.
-
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?
श्रद्धा ने अपनी पर्सनैलिटी में आए बदलाव का क्रेडिड कुंडली भाग्य को दिया जो एक "चुलबुली यंग लड़की" से एक शादीशुदा, जिम्मेदार महिला और जल्द ही मां बनने वाली महिला के रूप में विकसित हुई. उन्होंने प्रोड्यूसर एकता कपूर जी टीवी, अपने कोस्टार्स, क्रू, डायरेक्टर्स, सिनेमैटोग्राफरों और अपने सफर को यादगार बनाने में शामिल सभी लोगों का दिल से आभार जताया. "कुंडली भाग्य, तुम हमेशा मेरे बच्चे की तरह रहोगे." उन्होंने इमोशनल होते हुए लिखा.
उनकी दिल से की गई अनाउंसमेंट ने फैन्स और कोस्टार्स को भी भावुक कर दिया. सभी ने उन्हें आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं और मां बनने के लिए बधाई दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं