- शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को मारा थप्पड़
- दोनों ने एक-साथ पहली बार किया था लाइव सेशन
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की जोड़ी लोगों की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है. कुछ समय पहले दोनों इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे. फैन्स शहनाज गिल को अचानक पतला हुआ देखकर हैरान रह गए थे. वहीं, सिद्धार्थ ने शहनाज (Shehnaaz Gill Video) की टांग खींचते हुए कहा था, "तू खा क्यूं नहीं रही है, पतली कैसे हो गई इतनी. वर्कआउट कर रही है." सिद्धार्थ की बात सुनकर शहनाज गिल ने अपना पूरा डाइट प्लान फैन्स को बताया था. यही नहीं, शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला के मजाक में झापड़ भी रसीद कर देती हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) लाइव सेशन के दौरान सिद्धार्थ के द्वारा जीती गई ट्रॉफी पर अपना हक जताती आई नजर. दरअसल, वीडियो में शहनाज गिल कह रही हैं कि आज मैं अपना काम करने आईं हूं. इस पर एक्टर कहते हैं कि पागलपन मत कर. बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की ट्रॉफी को देखकर शहनाज गिल कहती हैं, "तू सिर्फ मेरी है और मेरी ही रहेगी, तेरे पर सिर्फ मेरा हक है. फाड़ के रख दूंगी सबको." वहीं, वीडियो में फैन्स ने सिद्धार्थ शुक्ला से बिग बॉस 13 का उनका फेमस डॉयलाग '123' भी बुलवा दिया. वहीं, जब फैन्स शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के झगड़ा करने को लेकर कहते हैं कि इतना लड़ते क्यों हो? इस पर सिद्धार्थ (Sidharth Shukla) फैन्स को समझाने लगते हैं, लेकिन तभी शहनाज एक्टर को करारा थप्पड़ जड़ देती हैं. जिस पर सिद्धार्थ शहनाज को गुस्से से घुरकर देखने लगते हैं, हालांकि, बाद में वह ठीक हो जाते हैं.
बता दें, 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के बाद शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने भुला दूंगा के जरिए पहली बार किसी प्रॉजेक्ट में साथ काम किया था. इस बारे में बात करते हुए शहनाज ने कहा, "म्यूजिक वीडियो के लिए सिद्धार्थ शुक्ला के साथ काम करना काफी अच्छा था. जैसे ही हम दोबारा मिले, शो की सारी खूबसूरत यादें ताजा हो गईं. यह पहली बार था, जब हमने साथ में एक्टिंग की थी और यह वातावरण भी काफी अलग था. मुझे बहुत खुशी है कि लोगों ने हमारे वीडियो को पसंद किया और उसे बार बार देखा." बता दें कि भुला दूंगा के अलावा बिग बॉस 13 में भी दोनों की कैमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं