विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2021

शहनाज गिल के गम को पिता संतोख सिंह ने यूं किया कम, बनवाया बेटी के नाम का टैटू...देखें Video

संतोख सिंह ने इस मुश्किल की घड़ी में अपनी बेटी शहनाज गिल को सपोर्ट देते हुए उनके नाम का टैटू अपने हाथ पर बनवाया है.

शहनाज गिल के गम को पिता संतोख सिंह ने यूं किया कम, बनवाया बेटी के नाम का टैटू...देखें Video
शहनाज गिल के पिता ने बनवाया टैटू
नई दिल्ली:

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल बुरी तरह टूट गई हैं. ऐसे में शहनाज की फैमिली और उनके फैन्स उनका सपोर्ट सिस्टम बनकर खड़े हैं. शहनाज को उनके चाहने वालों की तरफ से फुल सपोर्ट मिल रहा है. सिद्धार्थ के जाने के बाद उनके पिता संतोख सिंह हमेशा अपनी बेटी शहनाज के साथ हैं. वे उनका हर तरह से ख्याल रख रहे हैं. सिद्धार्थ के निधन पर संतोख सिंह ने ही सबसे पहले शहनाज की हालत के बारे में मीडिया को बताया था. जहां एक्टर के जाने का दुख लोग अब भी मना रहे हैं, वहीं संतोख सिंह ने अपनी बेटी शहनाज के नाम का टैटू अपने हाथ पर बनवा लिया है.

संतोख सिंह ने इस मुश्किल की घड़ी में शहनाज को सपोर्ट देते हुए उनके नाम का टैटू अपने हाथ पर बनवाया है. सोशल मीडिया पर संतोख सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने हाथ पर शहनाज के नाम का टैटू बनवाते हुए दिखाई दे रहे हैं. संतोख सिंह के हाथ पर शहनाज के नाम के साथ गुलाब का फूल भी नजर आ रहा है. यह जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, उसे शहनाज गिल के एक फैन पेज से शेयर किया गया है.

जब सिद्धार्थ के निधन के बारे में संतोख सिंह को पता चला था तब उन्होंने कहा था कि, “मैं बात करने की हालत में नहीं हूं. जो हुआ उस पर यकीन नहीं हो रहा है. मैंने शहनाज से बात की, वो ठीक नहीं है. मेरा बेटा शाहबाज शहनाज के साथ रहने के लिए मुंबई निकल चुका है और मैं बाद में जाऊंगा”.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill Video, Shehnaaz Gill Viral Video, Shehnaaz Gill Photo, Shehnaaz Gill Father, Santokh Singh, Santokh Singh Tattoo Video, Sidharth Shukla, Sidnaaz, Shehnaazians
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com