- शक्ति मोहन ने खोजा पोछा लगाने का नया तरीका
- डांस करते-करते पोछा लगाती दिखीं एक्ट्रेस
- शक्ति मोहन का वीडियो हुआ वायरल
कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है. इस बीच भी बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारों तक, हर कोई काफी एक्टिव नजर आ रहा है. हाल ही में डांस इंडिया डांस की विजेता और अपने अंदाज के लिए मशहूर शक्ति मोहन (Shakti Mohan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, एक्ट्रेस शक्ति मोहन ने क्वारंटीन में रहते हुए पोछा लगाने का नया तरीका खोज निकाला है. इससे जुड़ा वीडियो उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है. इसमें शक्ति मोहन जमीन पर लेट कर पैरों के जरिए घूम-घूमकर पोछा लगाती नजर आ रही हैं.
-
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
शक्ति मोहन (Shakti Mohan) के इस वीडियो को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, साथ ही फैंस उनके वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. शक्ति मोहन ने अपने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "पोछा 2.O, आप सभी के मीम से प्रेरित होकर, अनट्रेंड सिंगर मुक्ति मोहन द्वारा घूमर." वीडियो में शक्ति मोहन जहां जबरदस्त अंदाज में पोछा लगाती नजर आ रही हैं तो वहीं उनकी बहन मुक्ति मोहन बैकग्राउंड सिंगर बनकर घूमर गाती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में शक्ति मोहन का अंदाज काफी क्यूट लग रहा है.
बता दें कि शक्ति मोहन (Shakti Mohan) ने डांस इंडिया डांस के जरिए लोकप्रियता बटोरी थी. शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं शक्ति मोहन ने ट्रॉफी भी जीती थी. डांस इंडिया डांस के बाद शक्ति मोहन चैनल वी पर आने वाले डांस इंडिया डांस में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं. इससे इतर शक्ति मोहन ने डांस प्लस के कई सीजन में भी बतौर जज भूमिका अदा की है. वहीं. कोरोना वायरस की बात करें तो इससे अब तक करीब 1,06,750 लोग संक्रमित हो चुके हैं. इसके सात ही अब तक देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 3303 पहुंच चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं