- बिग बॉस सेट पर हो गई हाथापाई
- उमर रियाज और ईशान सहगल में हुई बराबर की टक्कर
- डोनल बिष्ट ने ली घर में एंट्री
बिग बॉस में एक के बाद एक एंट्री हो रही है और अब तक जय भानुशाली (Jay Bhanushali), तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash), विशाल कोटियन (Vishal kotian), विधि पांड्या (Vidhi Pandya) उमर रियाज, डोनल बिष्ट और ईशान सहगल घर में एंट्री ले चुके हैं, लेकिन जैसे ही उमर रियाज और ईशान सहगल का आमना सामना होता है दोनों के बीच तीखी तकरार देखने को मिलती है. दोनों की हाथापाई को देख दर्शक भी हैरान रह गए. शो के दौरान देखा जा सकता है कि दोनों की बीच बराबरी की टक्कर हुई थी.
सेट पर हो गई हाथापाई
शो में उमर रियाज, डोनल बिष्ट (Donal Bisht) और ईशान सहगल साथ में एंट्री लेते हैं इतने में सलमान खान दोनों को एक टास्क दे देते हैं. दोनों के हाथ में एक काला और एक सफेद गदा पकड़ा देते हैं. यह छोटा टास्क कब सीरियस हो जाता है इसका तो शो के मोकर्स को भी अंदाजा नहीं था. पहले तो उमर रियाज ईशान के मुंह पर गदा मार देते हैं जिसके बाद ईशान भी सीरियस हो जाते हैं और वे भी लगातार मारना शुरू कर देते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डोनल बिष्ट ने ली घर में एंट्री
बता दें कि उमर रियाज, डोनल बिष्ट और ईशान सहगल ने साथ में एंट्री ली. डोनल बिष्ट ने शो में धमाकेदाक एंट्री ली. एक्ट्रेस का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आया. डोनल का नाम इस शो में नाम पक्का होने के बाद उनसे बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था की 'मैं स्वीट नहीं हूं अगर सलमान सर ने भी मुझसे कुछ कहा तो मैं उन्हें जवाब दूंगी', फिलहाल तो फैंस कंटेस्टेंट का लाइफस्टाइल देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं