विज्ञापन
This Article is From Aug 19, 2021

सुगंधा मिश्रा के साथ अब नहीं रहना चाहते संकेत भोसले, बोले- तुम मुझे अच्छी नहीं लगती...देखें Video

सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और संकेत भोसले (Sanket Bhosale) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

सुगंधा मिश्रा के साथ अब नहीं रहना चाहते संकेत भोसले, बोले- तुम मुझे अच्छी नहीं लगती...देखें Video
सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और संकेत भोसले (Sanket Bhosale) का वायरल वीडियो
नई दिल्ली:

मशहूर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और संकेत भोसले (Sanket Bhosale) ने इसी साल अप्रैल में शादी रचाई है. दोनों कलाकार सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं. दोनों साथ में कई फनी वीडियो शेयर करते हैं, जो दर्शकों को खूब गुदगुदाते हैं. अब संकेत भोसले ने शादी के 4 महीने बाद ही सुगंधा मिश्रा से साफ कह दिया है कि उन्हें अब साथ नहीं रहना है. उनके इतना कहते ही सुगंधा मिश्रा हैरान रह जाती हैं. सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले का यह लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है.

सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि संकेत भोसले (Sanket Bhosale) कह रहे हैं: "यार मुझे अब तुम्हारे साथ अब नहीं रहना, तुम मुझे नहीं अच्छी लगती" इस पर सुगंधा कहती दिख रही हैं: "लेकिन ​तुम तो कहते थे कि मैं तुम्हारे सपनों की रानी हूं." ये बात सुनते ही संकेत उन्हें फनी अंदाज में जवाब देते हैं: "हां तो अब मैं उठ गया." सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले का यह फनी वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

बता दें कि सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और संकेत भोसले (Sanket Bhosale) ने इस साल 26 अप्रैल को जालंधर में शादी रचाई थी. सुगंधा मिश्रा कॉमेडी के साथ-साथ सिंगिंग और एक्टिंग भी करना जानती हैं. उन्होंने कई टीवी शो में लोगों को हंसाया है. सुगंधा कपिल शर्मा शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने फिल्म 'हीरोपंती' में काम किया है. इसके अलावा सुगंधा ने फिल्म 'श्री' और 'कमाल धमाल मालामाल' में गाना भी गाया है. बात करें संकेत की तो वो संजय दत्त की शानदार नकल उतारते हैं और इसी से वो काफी फेमस हुए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanket Bhosale, Sugandha Mishra, Sugandha Mishra Video, Sanket Bhosale Sugandha Mishra, Sugandha Mishra Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com