Dus Ka Dum Finale: सलमान खान के साथ दिखेंगे शाहरुख खान और रानी मुखर्जी
- 'दस का दम' का फिनाले आज
- सलमान के शो में शाहरुख-रानी की मस्ती
- हंसते-हंसते रानी मुखर्जी के पेट में हुआ दर्द
नई दिल्ली:
सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अब कुछ दिनों तक छोटे पर्दे से गायब हो जाएंगे. उनके गेम शो 'दस का दम (Dus Ka Dum)' का फिनाले एपिसोड आज रात 9.30 बजे प्रसारित होने वाला है. 'दस का दम' का फिनाले कॉमेडी और मौज-मस्ती से भरपूर होगा. सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी शो के फिनाले में नजर आएंगे. अब जब एक मंच में शाहरुख और सलमान हों तो मौज-मस्ती होना तो लाजमी है. सोनी टीवी ने शो का एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें रानी मुखर्जी की हालत हंसते-हंसते खराब होती दिख रही है.
जमीन पर लेटे सलमान खान, रंगों से मामा-भांजे ने खेला ऐसा खेल कि हो गया चमत्कार...
सलमान खान और शाहरुख खान के बीच में बैठी रानी मुखर्जी प्रोमो में नकली अमिताभ बच्चन बने कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' खेलती हैं. होस्ट सुनील ग्रोवर उनसे ऐसे सवाल पूछते हैं कि वह अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं. हंसते-हंसते उनकी हालत खराब हो जाती है. प्रोमो में रानी कहती हैं कि हंसने की वजह से उनके पेट में दर्द होने लगा है.
सलमान खान के घर मिली शाहरुख खान को पनाह, खाने से लेकर प्यार तक सबकुछ गैलेक्सी अपार्टमेंट ने दिया...
देखें, प्रोमो...
बहू-बेटे से पत्नी तक अपने घर पर किस भाषा में बात करते हैं अमिताभ बच्चन, दिया जवाब...
पूरे प्रोमो में आप रानी मुखर्जी, सलमान खान और शाहरुख खान को बेइंतहा ठहाके मारते हुए हंसते देखेंगे. बता दें, 'दस का दम' के बाद सलमान खान दोबारा छोटे पर्दे पर लौटेंगे. वह कलर्स टीवी पर 'बिग बॉस सीजन 12' की मेजबानी करते नजर आएंगे.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Salman Khan, Dus Ka Dum, Shah Rukh Khan, Rani Mukerji