विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2019

सलमान खान नाराज होकर बिग बॉस के घर में पहुंचे, फिर खुद की बर्तन और टॉयलेट की सफाई, देखते रहे घर वाले- देखें Video

सलमान खान (Salman Khan) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो जूठे बर्तन और टॉयलेट की सफाई करते नजर आ रहे हैं. देखें Video

Also Read in
सलमान खान नाराज होकर बिग बॉस के घर में पहुंचे, फिर खुद की बर्तन और टॉयलेट की सफाई, देखते रहे घर वाले- देखें Video
बिग बॉस (Bigg Boss) में सलमान खान (Salman Khan) ने किया घर का बाथरूम साफ
  • सलमान खान ने किया बिग बॉस के घर का बाथरूम साफ
  • बिग बॉस के घर का वीडियो हुआ वायरल
  • बिग बॉस में सेलिब्रेट हुआ सलमान खान का बर्थडे
नई दिल्ली:

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में जब से शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को कैप्टेंसी मिली है, तब से ज्यादातर घरवाले घर का काम नहीं कर रहे हैं. शायद यह बात सलमान खान (Salman Khan) को पसंद नहीं आई और वो खुद घर के अंदर पहुंच गए. इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान घर में जूठे बर्तन और टॉयलेट की सफाई भी की. उनका यह वीडियो सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) किचन से लेकर बाथरूम तक बिग बॉस का सारा घर साफ करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, बिग बॉस में सलमान खान का बर्थडे सेलिब्रेट हुआ. उसके बाद घर की हालत देख 'दबंग' खान खुद ही बिग बॉस के घर में सफाई करने पहुंच गए. 

आथिया शेट्टी के साथ क्रिकेटर के.एल राहुल फोन बूथ में आए नजर, Photo शेयर कर बोले- हेलो, देवी प्रसाद...


बिग बॉस (Bigg Boss) के प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी घरवाले एक कमरे में मौजूद हैं, तो वहीं सलमान खान घर के अंदर एंट्री करके पूरे घर की साफ सफाई करते नजर आ रहे हैं. बिग बॉस (Bigg Boss 13) के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सलमान (Salman Khan) किचन से लेकर बाथरूम तक सबकुछ साफ करते दिख रहे हैं, तो वहीं सभी घरवाले उनको ऐसा करने से रोक रहे हैं. 

अक्षय कुमार ने CAA विरोध प्रदर्शन पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे हिंसा पसंद नहीं है, चाहे वह...


बता दें, इस हफ्ते शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को कैप्टनसी मिली. हालांकि, शहनाज (Shehnaaz Gill) के कैप्टन बनने के दौरान किसी भी घरवाले ने काम को गंभीरता से नहीं लिया. इसके चलते खुद सलमान खान (Salman Khan) को बिग बॉस के घर की साफ सफाई करनी पड़ी. वहीं, इस हफ्ते वीकेंड का वॉर में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली और कंटेस्टेंट का खूब मनोरंजन किया. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss, Bigg Boss 13, Salman Khan, Salman Khan Cleans Bigg Boss House, Video Viral, Viral Video, Bigg Boss Update, Salman Khan Bigg Boss 13 Host
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com