Rubina Dilaik Daughters Face Reveals: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर फैंस को तोहफा दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम फैमिली के लिए जुड़वा बेटियां जीवा और ईधा का चेहरा दिखाते हुए कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखते ही फैंस का दिल पिघल गया है और वह खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं फैंस ट्विन्स की क्यूटनेस पर फिदा होते दिख रहे हैं. इंस्टाग्राम पर अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक ने एक कोलेब पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 6 खूबसूरत तस्वीरें बेटियों के साथ शेयर की है.
तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, नवरात्रि के शुभ अवसर पर हम अपनी बेटी ईधा और जीवी (E&J) से मिलवा रहे हैं. तसल्ली से इंतजार करने के लिए शुक्रिया. इस पोस्ट को देखते ही फैंस ने हार्ट इमोजी की बहार लगा दी है और वह दोनों को क्वीन्स कहते हुए दिख रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें, अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक 27 नवंबर 2023 में जुड़वा बेटियों जीवा और ईधा के पेरेंट्स बने थे. वहीं दिसंबर में कपल ने बेटियों की तस्वीरें शेयर की थिं. लेकिन वह उनका चेहरा छिपाते हुए नजर आए थे. इसके बाद से वह इंस्टाग्राम और अपने ब्लॉग्स में कई तस्वीरें शेयर करते हुए दिखे. लेकिन चेहरा छिपाते हुए नजर आए.
वर्कफ्रंट की बात करें तो रुबीना दिलैक एक्टिंग की दुनिया से अभी गायब हैं. लेकिन अपने पॉडकास्ट किसी ने बताया नहीं द मामाकाडो शो को वह होस्ट करती हुई नजर आती हैं. शो में वह पेरेंटहुड को लेकर सेलेब्रिटी गेस्ट से बात करती हुई दिखती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं