विज्ञापन

'प्रेगनेंसी में अपनों ने दिया धोखा और...', मां बनने के 3 साल बाद रुबीना दिलैक ने बयां किया दर्द

टीवी सीरियल 'छोटी बहू' और 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने हाल ही में अपने पर्सनल रिश्तों के लेकर बात की और चौंकाने वाले खुलासे किए.

'प्रेगनेंसी में अपनों ने दिया धोखा और...', मां बनने के 3 साल बाद रुबीना दिलैक ने बयां किया दर्द
प्रेग्नेंसी के दौरान रुबीना दिलैक ने तोड़ लिए सारे रिश्ते

टीवी सीरियल 'छोटी बहू' और 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने हाल ही में अपने पर्सनल रिश्तों के लेकर बात की और चौंकाने वाले खुलासे किए. रुबीना हमेशा से ही अपने विचारों को खुलकर जाहिर करती रही हैं. रुबीना ने इस बार अपने सो कॉल्ड फ्रेंड्स के बारे में बात की जो दिखावे के लिए उनके साथ थे. रुबीना ने एक्टर अभिनव शुक्ला से शादी की है और उनकी दो प्यारी जुड़वां बेटियां हैं, जीवा और एधा. हाल ही में हुई एक बातचीत में रुबीना ने अपने उन तथाकथित दोस्तों से रिश्ते तोड़ने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया, जिनसे उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान दूरी बना ली थी. रुबीना दिलैक ने अपने रिश्ते तोड़ने के फैसले का खुलासा किया.

प्रेगनेंसी में बना ली झूठे दोस्तों से दूरी

हाल ही में, रुबीना दिलैक ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें TV एक्ट्रेस जन्नत जुबैर के साथ उनकी एक खुलकर बातचीत दिखाई गई है. इस बातचीत में रुबीना ने उस समय को याद किया जब वह अपनी जुड़वां बेटियों, जीवा और एधा के आने का इंतजार कर रही थीं. सितंबर 2023 में रुबीना और अभिनव ने एक जॉइंट पोस्ट के जरिए यह घोषणा की थी कि वे अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं.

रुबीना ने बताया कि प्रेग्नेंसी उनके लिए एक बहुत बड़ा बदलाव लाने वाला अनुभव था. उन्होंने अपने उन 'तथाकथित दोस्तों' से रिश्ते तोड़ लिए, जो खुशी और मुश्किल, दोनों ही समय में उनके साथ होने का दावा करते थे, लेकिन जब उन्हें जरूरत थी तो वो कहीं नजर नहीं आए.

दोस्तों ने मुश्किल समय में नहीं दिया साथ

रुबीना ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान वे दोस्त उनके साथ नहीं थे और इसी वजह से उन्होंने बिना कोई सफाई दिए, उनसे हर तरह का संपर्क खत्म कर दिया. उन्होंने कहा, "मैं बिल्कुल सच कहूंगी. कुछ दोस्त ऐसे थे, जिन्होंने कहा था कि वे मेरे लिए हमेशा मौजूद हैं और पार्टियों में भी मेरे साथ रहते थे. वे मेरे अच्छे और बुरे दोनों ही दिनों में मेरे साथ थे, लेकिन जब मुझे उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, यानी जब मैं प्रेग्नेंट थी तब वे मेरे साथ नहीं थे. बस उसी पल मैंने उनसे अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए.”

यह भी पढ़ें: सैफ अली खान का पहला प्यार थी ये महिला, 60 फिल्म और 40 शो से बनाई पहचान, ना ये करीना कपूर ना अमृता सिंह

जब रुबीना दिलैक ने बताया कि मां बनने के बाद उन्हें इमोशनल तकलीफ से गुजरना पड़ा. रुबीना ने बताया कि उस दौरान वह पूरी रात रोती रहती थीं. उनकी मदद लेने की भी इच्छा थी. फिर भी रुबीना के पति अभिनव शुक्ला ही थे, जिन्होंने इस मुश्किल समय से निपटने में उनका साथ दिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com