विज्ञापन

हर संडे 1 घंटे लेट चलती थी ट्रेन, एक ही स्टेशन पर रूकती थी 45 मिनट, रामायण की वो महिमा जो कर देगी हैरान

आजकल OTT प्लेटफॉर्म एंटरटेनमेंट के लिए ढेरों ऑप्शन मौजूद है, लेकिन उस जमाने में जब हर रविवार को रामायण प्रसारित होती थी, तो पूरा देश थम सा जाता था. इस शो से जुड़ी एक बेहद दिलचस्प कहानी है जो आपको हैरान कर देगी.

हर संडे 1 घंटे लेट चलती थी ट्रेन, एक ही स्टेशन पर रूकती थी 45 मिनट, रामायण की वो महिमा जो कर देगी हैरान
रामायण सीरियल की हैरान कर देने वाली महिमा

करीब 39 साल पहले टीवी पर एक ऐसा शो आता था, जिसके क्रेज की तुलना आज तक कोई दूसरा शो नहीं कर पाया. जब ये शो प्रसारित होता तो लोग अपना जरूरी से जरूरी काम छोड़ कर भी इसे देखने के लिए टीवी के सामने बैठ जाते. शो को रामानंद सागर ने बनाया था और इसका नाम था रामायण. शो को लेकर दर्शकों की दिवानगी का अंदाजा इस बात से ही लगा सकते हैं कि इसकी वजह से घर रविवार एक ट्रेन घंटे भर लेट चला करती थी. आइए क्या है ये दिलचस्प किस्सा जानते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

आजकल OTT प्लेटफॉर्म एंटरटेनमेंट के लिए ढेरों ऑप्शन मौजूद है, लेकिन उस जमाने में जब हर रविवार को रामायण प्रसारित होती थी, तो पूरा देश थम सा जाता था. इस शो से जुड़ी एक बेहद दिलचस्प कहानी है जो आपको हैरान कर देगी. एक ट्रेन रामपुर में बिना किसी तय समय के रुक जाती थी, ताकि लोग एक साथ रामायण देख सकें.

एक घंटे लेट जाती थी ट्रेन

रिपोर्ट्स के मुताबिक रामायण के दर्शक बहुत ही वफादार थे और हर एक एपिसोड देखते थे. किताब An Epic Life: Ramanand Sagar: From Barsaat to Ramayan में भी इस बात का जिक्र है कि लोग जरूरी कार्यक्रमों को टाल देते थे और अपनी मीटिंग्स का समय भी बदल लेते थे, ताकि वे शो देखना न चूकें.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रेन रोक कर देखते थे रामायण!

किताब में एक यात्री ट्रेन के बारे में भी एक घटना का जिक्र है, जो हर रविवार को पटना से दिल्ली के बीच चलती थी. इसमें बताया गया है कि वह ट्रेन रामपुर रेलवे स्टेशन पर हर रविवार 9 बजे रुक जाती थी. फिर यात्री और ट्रेन का गार्ड, ड्राइवर और पूरा स्टाफ मिलकर रामायण देखते थे. शो खत्म होने के बाद ही ट्रेन अपनी आगे की यात्रा शुरू करती थी. बुक में ये भी बताया गया है कि जब रामायण का प्रसारण होता था और उस समय अगर बिजली चली जाती थी, तो लोग बेचैन हो जाते थे.

यह भी पढ़ें: एक फिल्म और सुपरस्टार का टैग, फिर हुई इंडस्ट्री से गायब, 50 हजार करोड़ की मालकिन बनी परफेक्ट हाउसवाइफ...पहचाना क्या?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayan 1987 TV Show, Ramanand Sagar, Ramayan Serial, Arun Govil, Dipika Chikhlia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com