विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2019

होली के रंगों में डूबे राधा-कृष्ण, 'जहां जहां राधे वहां जाएंगे मुरारी' सॉन्ग हुआ वायरल- देखें Video

होली (Holi 2019) का मौका हो ऐसे में ब्रज की होली को कैसे भूला जा सकता है. स्टार भारत के पॉपुलर सीरियल राधाकृष्ण (RadhaKrishn) में होली एपिसोड में होली गीत (Holi Song) में रंगों की जबरदस्त धूम देखने को मिलेगी.

होली के रंगों में डूबे राधा-कृष्ण, 'जहां जहां राधे वहां जाएंगे मुरारी' सॉन्ग हुआ वायरल- देखें Video
Holi Song: राधाकृष्ण (RadhaKrishn) सीरियल में राधा-कृष्ण ने यूं खेली होली
  • 'राधाकृष्ण' में यूं मनेगी होली
  • राधा-कृष्ण का होली सॉन्ग हुआ वायरल
  • ग्राफिक्स का जबरदस्त हुआ है इस्तेमाल
नई दिल्ली:

होली (Holi 2019) का मौका हो ऐसे में ब्रज की होली को कैसे भूला जा सकता है. टेलीविजन सीरियल्स में भी होली का अपना महत्व है और फिर ये राधा-कृष्ण पर आधारित हो तो होली धमाकेदार होनी तो बनती ही है. स्टार भारत के पॉपुलर सीरियल राधाकृष्ण (RadhaKrishn) में होली एपिसोड में रंगों की जबरदस्त धूम देखने को मिलेगी और सीरियल का राधा-कृष्ण पर फिल्माया गया होली गीत (Holi Song) खूब वायरल भी हो रहा है. राधा-कृष्ण पर फिल्माया गया होली गीत 'जहां जहां राधे वहां जाएंगे मुरारी' ने इन दिनों यूट्यूब (YouTube) पर धूम मचा रखी है. 

शाहरुख खान ने KKR टीम को किया चार्ज, बोले-' साथ रहे आखिरी दम तक आखिरी रन तक'...देखें Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस का Twitter पर ऐलान- राक्षसों के वध के लिए शेर पर सवार हूं, हां मैं चौकीदार हूं...देखें Video

स्टार भारत के सीरियल 'राधाकृष्ण (RadhaKrishn)' में ये रंगों का त्यौहार, 20 से 26 मार्च तक के एपिसोड में नजर आएगा और इसकी तैयारी बहुत ही भव्य ढंग से की गई है. वैसे भी 'राधाकृष्ण' सीरियल के ग्राफिक्स बहुत शानदार है और होली के मौके पर भी ग्राफिक्स का शाानदार इस्तेमाल दिखेगा. वैसे भी राधा और कृष्ण की शाश्वत प्रेम कहानी में काफी कुछ होने वाला है, और यह होली काफी अद्भुत रहने वाली है. 

Bhojpuri Cinema: पवन सिंह की फिल्म 'क्रैक फाइटर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, बार-बार देखा जा रहा Video

Badla Box Office Collection Day 10: अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की 'बदला' की जोरदार कमाई, पार किया इतने करोड़ का आंकड़ा

'राधाकृष्ण (RadhaKrishn)' में सुमेध मुदगलकर कृष्ण का किरदार निभा रहे हैं जबकि राधा के रोल में मल्लिका सिंह हैं. भव्य शो 'राधाकृष्ण' के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ कुमार तिवारी हैं, और वे टेलीविजन पर इसी तरह के भव्य शो बनाने के लिए पहचाने जाते हैं. लेकिन होली के मौके पर इस तरह की भव्यता टेलीविजन पर दुर्लभ ही रहती है और फिर किसी सीरियल के सॉन्ग का इतना हिट होना भी काफी कुछ कह जाता है. 'राधाकृष्ण (RadhaKrishn)' का ये सॉन्ग यूट्यूब पर लगभग आठ लाख बार देखा जा चुका है. 

 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Holi 2019, Holi Songs, Radhakrishn, Radha Krishna, Star Bharat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com