विज्ञापन

द 50 में प्रिंस नरूला, रिद्धि डोगरा, करण पटेल ने की कंटेंट क्रिएटर्स की आलोचना , कहा 'जबसे ये आए हैं, इंडस्ट्री खत्म हो गई है'

द 50 जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर स्ट्रीम होता है, जिसमें प्रिंस नरूला, रिद्धि डोगरा और करण पटेल भी नजर आ रहे हैं. 

द 50 में प्रिंस नरूला, रिद्धि डोगरा, करण पटेल ने की कंटेंट क्रिएटर्स की आलोचना , कहा 'जबसे ये आए हैं, इंडस्ट्री खत्म हो गई है'
द 50 में कंटेंट क्रिएटर्स के बारे में प्रिंस नरूला ने कही ये बात
नई दिल्ली:

रियलिटी शो द 50 इन दिनों चर्चा में है. शो में फाइट और विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है. इसी बीच शो में एक बयान ने कॉन्ट्रोवर्सी शुरु कर दी है. दरअसल, अर्चित कौशिक के साथ बात करते हुए प्रिंस नरूला ने एक कमेंट किया, जो कि कथित तौर पर रजत दलाल की तरफ था. दरअसल, रजत सेफ कार्ड टास्क के दौरान खानजादी की मदद करने के आरोप में चीटिंग के आरोपों का सामना कर रहे थे. तब प्रिंस नरूला को कहते सुना गया, जबसे कंटेंट क्रिएटर्स इंडस्ट्री में आए हैं. तबसे इंडस्ट्री खत्म हो गई है. 

आगे प्रिंस नरूला ने कहा, फिल्म वालों को बोल दो इनके साथ रील बना लो. हाइप बढ़ जाएगा. सिंगर्स को बोल दो इनके साथ रील बनाओ. गाना चल जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इन तरीकों से वैल्यू कैसे बढ़ाई जा रही है. इस बातचीत में रिद्धि आती हैं और कहती हैं कि कंटेंट क्रिएटर्स में बेसिक प्रोफेशनल एथिक्स नहीं हैं. 

ये भी पढ़ें- रजत दलाल ने दिग्विजय राठी को जड़ दिया थप्पड़, द 50 के पहले एपिसोड में हुआ हंगामा!

उन्होंने अपनी यात्रा की तुलना एक्टर्स की जर्नी से की और कहा कि परफॉर्मर्स को अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. प्रिंस के साथ खड़ी युविका से रिद्धि ने कहा कि एक्टर्स इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए मेहनत और अनुशासन को समझते हैं. वहीं करण पटेल ने इस बात को आगे बढ़ाते हुए बताया कि भले ही अब कुछ लोगों को चीजें आसानी से मिल जाती हों, लेकिन उनके जैसे एक्टर्स को अपना करियर बनाने के लिए "कड़ी मेहनत करनी पड़ी, मुंबई आना पड़ा और काम के लिए संघर्ष करना पड़ा".

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com