साल 2011 में आए टीवी शो ‘फुलवा' में लीड रोल में नजर आई वो मासूम सी बच्ची तो आपको याद ही होगी. जी हां, सलवार सूट पहने गले में ताबीज लटकाए, चोटी बांधे फुलवा की एक तस्वीर आपके जेहन में छपी होगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह मासूम सी दिखने वाली फुलवा अब काफी ज्यादा बदल गई है. फुलवा यानी जन्नत जुबैर रहमानी टीवी पर नजर आने वाली सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं. उनकी ग्लैमरस तस्वीरें आपके होश उड़ा देंगी और आप शायद उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे.
जन्नत जुबैर आज टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस में शुमार हैं. इतना ही नहीं जन्नत को सोशल मीडिया सेंसेशन भी कहा जाता है. सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जो देखते ही देखते वायरल भी हो जाती हैं. जन्नत की अपने भाई अयान जुबैर के साथ बेहद अच्छी बॉन्डिंग है. अयान भी चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर टीवी शोज में नजर आ चुके हैं, दोनों भाई-बहन अक्सर सोशल मीडिया पर भी साथ नजर आते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

29 अगस्त 2001 को जन्नत जुबैर रहमानी का जन्म मुंबई में हुआ था. जुबैर अहमद रहमानी और नाजनीन रहमानी की बेटी जन्नत ने महज 9 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा दिया था. जन्नत ने पहले दिल मिल गए, काशी और आपके आ जाने से जैसे शोज में छोटे-मोटे रोल्स किए लेकिन सीरियल फुलवा में वह लीड रोल में नजर आईं. इस सीरियल में जन्नत की मासूमियत और दमदार अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया था.

आज जन्नत टीवी की टॉप की एक्ट्रेस बन चुकी हैं, हालांकि एक खास बात जो जन्नत ने अपनी बारे में कही है वो ये कि वह कभी ऑनस्क्रीन किस नहीं करेंगी. जन्नत ने एक बयान में कहा था कि वह कभी भी ऑनस्क्रीन किस नहीं करेंगी, उनके पेरेंट्स ने उनके लिए ये नियम बनाएं हैं और वे उसे फॉलो करेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं