बॉलीवुड सितारों के फैंस को उनकी एक झलक भी दिख जाए, तो उनका दिन बन जाता है. अपने स्टार्स की फोटोज और वीडियोज का फैंस को सोशल मीडिया के इस जमाने में बेसब्री से इंतजार रहता है. इसी दौरान एक टीवी एक्ट्रेस के बचपन की फोटो सामने आई है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं और बचपन की तस्वीर में उन्हें पहचानने से इनकार कर रहे हैं. बता दें, यह एक्ट्रेस आज के टाइम में टीवी इंडस्ट्री की एक बहुत मशहूर एक्ट्रेस हैं और यह कहना गलत नहीं होगा कि इनकी पॉपुलैरिटी आज बॉलीवुड अभिनेत्रियों से भी ज्यादा है.
क्या हुआ आप पहचान पाए सलवार सूट में दिख रही इस मासूम बच्ची को? अगर नहीं, तो बता दें कि ये और कोई नहीं बल्कि टेलीविजन इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी हैं. जी हां, जन्नत जुबैर रहमानी आज के समय में टीवी की सबसे बड़ी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें एक बहुत बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं. जन्नत के इंस्टाग्राम पर लगभग 49.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. जन्नत फॉलोअर्स के मामले में करीना-शिल्पा और सारा जैसी अभिनेत्रियों को मात देती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि जन्नत जब केवल 8 साल की थीं, तभी उन्होंने एक्टिंग के क्षेत्र में अपना करियर शुरू कर दिया था. जन्नत को अब तक हार जीत, फुलवा, तू आशिकी, मट्टी की बन्नू, काशी- अब ना रहे तेरा कागज कोरा और भारत के वीर पुत्र: महाराणा प्रताप जैसे टीवी सीरियल में प्रमुख भूमिकाएं निभाते हुए देखा जा चुका है. खासकर तू आशिकी में उनके पंक्ति शर्मा के किरदार ने हर किसी का दिल जीत लिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं