- हितेन तेजवानी परिवार संग पहुंचे लंदन
- लंदन की कई फोटो हितेन तेजवानी ने सोशल मीडिया पर की शेयर
- फोटो में परिवार संग मस्ती करते नजर आए हितेन तेजवानी
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल की 'तुलसी' यानी स्मृति ईरानी तो आपको याद ही होंगी. इस सुपरहिट सीरियल में स्मृति ईरानी के सौतेले बेटे का किरदार निभा रहे 'करण मिहिर विरानी' यानी हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani) इन दिनों लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं. लंदन में उनके साथ उनकी ऑन-स्क्रीन और रियल लाइफ वाइफ नंदनी करण विरानी यानी गौरी प्रधान (Gauri Pradhan) और दोनों बच्चे कत्या तेजवानी और नवीन तेजवानी भी मौजूद हैं. इन छुट्टियों की कई फोटो हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani) ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो पूरी फैमिली मुंबई की उमस भरी गर्मी को छोड़ लंदन में मस्ती कर रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन वाइफ बन गई जलपरी, लुक ऐसा फोटो देखते ही छूट जाएगी हंसी
अपनी एक फोटो में हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani) पत्नी गौरी प्रधान (Gauri Pradhan) के साथ नजर आ रहे हैं. इस फोटो को उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वे दोनों स्काई आइलैंड पर मौजूद नजर आ रहे थे. दोनों की फोटो देखकर ऐसा लग रहा जैसे उन्हें काफी ठंड लग रही हो. वहीं, अपनी एक फोटो में उनका पूरा परिवार साथ नजर आ रहा है. अपने पूरे परिवार की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए हितेन तेजवानी ने लिखा, 'कहीं जाने के लिए घर है, किसी से प्यार करने के लिए परिवार है और जिंदगी में इन दोनों को पाना ही एक आशीर्वाद है.'
मलाइका अरोड़ा ने रैंप पर बिखेरा जादू, ग्रीन लहंगे में दुल्हन की तरह आईं नजर- देखें Video
नीता अंबानी के साथ आर्ट एग्जीबिशन पहुंचीं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट, Video हुआ वायरल
बता दें कि हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani) और गौरी प्रधान (Gauri Pradhan) दोनों ही काफी दमदार टीवी कलाकार हैं. दोनों की जोड़ी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में काफी जबरदस्त एक्टिंग की थी. इसके बाद से हितेन तेजवानी 'पवित्र रिश्ता', 'कसौटी जिंदगी की', 'कुटुंब' और 'गंगा' जैसे सीरियल्स में भी नजर आए हैं. इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस सीजन 11 में भी खूब धमाल मचाया था. वहीं, गौरी प्रधान की बात करें तो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के बाद से वह 'कुटुंब', 'मेरी आशिकी तुमसे ही' और 'तू आशिकी' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं