पवित्र रिश्ता सीरियल में पूर्वी का किरदार निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस आशा नेगी कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं, जिनमें सपनों से भरे नैना और बड़े अच्छे लगते हैं जैसे सीरियल्स का नाम शामिल है. इसी बीच एक्ट्रेस ने हॉटरफ्लाई को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने शुरूआती दिनों के बारे में बात करते हुए कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने कहा, “उस समय, कोऑर्डिनेटर हुआ करते थे. मेरी मुलाकात एक ऐसे व्यक्ति से हुई, जिसने मुझे बताना शुरू किया कि टीवी इंडस्ट्री कैसे काम करती है. मैं सिर्फ 22 साल की थी. धीरे-धीरे, उसने मेरा माइंड वॉश करना शुरू कर दिया, यह सुझाव देते हुए कि इसी तरह से तुम सफल हो सकती हो - अन्यथा, तुम सफल नहीं हो सकती.”
उसके इरादों को समझने के बाद, आशा ने हिम्मत से जवाब दिया, “अगर चीज़ें इसी तरह से काम करती हैं, तो मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है.” हालांकि वह डरी हुई थीं. लेकिन उन्होंने कॉन्फिडेंस से जवाब दिया. पवित्र रिश्ता स्टार ने फिर एक दोस्त की बात याद की, जिसके बेपरवाह रिएक्शन ने उन्हें चौंका दिया और कहा “उसने बस इतना कहा, ‘यह सब होता है. यह नॉर्मल है.' वह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था.”
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अलावा आशा नेगी ने अपने स्कूल के दिनों को याद किया और कहा, मैं अपनी बेस्टफ्रेंड के साथ जा रही थी और तभी एक लड़के ने मुझे गलत तरीके से टच किया. मुझे शॉक लगा और चिल्लाई. लेकिन मेरी आवाज नहीं आई और मैं घर जाकर मां रोने लगी. मुझे बहुत गंदा महसूस हो रहा था जब मेरे पिता ने इसके बारे में सुना.
वहीं कॉलेज के दिनों का किस्सा शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि भीड़ में एक आदमी ने उन्हें टच किया, जिसके बाद उन्होंने जवाब देते हुए पूछा, क्या किया तुमने और उसने अंजान बनकर जवाब दिया क्या. मैं गुस्से में चिल्लाई और कहा, तुम जानते हो कि तुमने क्या किया. चांटे मारने से पहले काफी बार. और लोग भी आए और उसे खूब पीटा. काश मैं उन्हें शुक्रिया कह पाती.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं