- 'नच बलिए 9' की कंटेस्टेंट के साथ होने वाला था दर्दनाक हादसा
- डांस परफोर्मेंस के दौरान श्रद्धा आर्या को लगी चोट
- हाथ फिसलने की वजह से गिरी थीं एक्ट्रेस
Nach Baliye 9: टीवी पर डांस का धमाकेदार शो 'नच बलिए 9 (Nach Baliye 9)' हर बार अपने साथ कोई ना कोई ट्विस्ट या नया धमाल जरूर लेकर आता है. 'नच बलिए 9 (Nach Baliye 9)' की सभी जोड़ियां अपनी कड़ी मेहनत के जरिए शो में अपनी जगह बनाने में लगी हुई हैं. हर हफ्ते जबरदस्त डांस और स्टंट्स से जोड़ियां एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में लगी हैं. लेकिन जोड़ियों की यही होड़ उनके लिए हादसा बन जाएगी, यह किसी को नहीं पता था. दरअसल, पिछली शूटिंग के दौरान 'नच बलिए 9 (Nach Baliye 9)' की कंटेस्टेंट श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) के साथ दर्दनाक हादसा होते-होते बचा था. हालांकि, उनके सिर पर गहरी चोट आई, लेकिन वह किसी जानलेवा हादसे से बाल-बाल बचीं.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) और उनके बलिए, आलम अपने जबरदस्त डांस से लोगों का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं. पिछले शूट के दौरान डांस करते वक्त आलम का हाथ फिसल गया और श्रद्धा उनके हाथों से सरक कर नीचे गिर गईं. इससे उनका सिर डांस फ्लोर पर टकरा गया. इस हादसे से एक पल के लिए श्रद्धा आर्या बिल्कुल अचेत हो गईं, लेकिन उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आईं.
Happy B'Day Saif Ali Khan: पिता के जन्मदिन को सारा अली खान ने बनाया खास, Photo शेयर लिखी यह बात
इस बारे में बताते हुए श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने कहा, "आलम और मेरे लिए यह काफी मुश्किल था. रिहर्सल के दौरान भी हमें काफी सावधानी से स्टेप्स करने पड़ रहे थे. लेकिन जब हमने इसे स्टेज पर परफॉर्म किया तो डांस के दौरान अचानक से आलम का हाथ फिसल गया और मैं गिर गई. हालांकि मुझे कोई गहरी चोट नहीं लगी है, लेकिन यह हमारे लिए काफी डरावना था. मेरे सिर के पीछे एक छोटी सी चोट भी लगी है, लेकिन फिर भी हमने अपनी डांस परफोर्मेंस पूरी की." बता दें कि श्रद्धा आर्या के अलावा शो की दूसरी कंटेस्टेंट नित्यामी शिर्के और मुस्कान कटारिया भी परफॉर्मेंस के दौरान घायल हो गई थीं.
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं