विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2021

मौनी रॉय ने जब स्टेज पर 'नागिन' बनकर किया बैली डांस, सलमान खान का यूं आया रिएक्शन

मौनी रॉय का आज जन्मदिन है. मौनी ने एक्टिंग करियर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से शुरू किया था. उनका एक थ्रोबैक डांस वीडियो फैन्स के बीच काफी पॉपुलर है.

मौनी रॉय ने जब स्टेज पर 'नागिन' बनकर किया बैली डांस, सलमान खान का यूं आया रिएक्शन
मौनी रॉय का डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

मौनी रॉय का आज जन्मदिन है और वह 36 साल की हो गई हैं. मौनी रॉय को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई मिल रही हैं, सेलेब्रिटी उनके साथ अपनी फोटो कभी शेयर कर रहे हैं. मौनी रॉय को टेलीविजन की इच्छाधारी नागिन के तौर पर पहचाना जाता है. उन्होंने नागिन सीरियल में शिवन्या का किरदार कुछ इस शिद्दत के साथ निभाया था कि इसे खूब पसंद किया गया. नागिन वह सीरियल था जिसने टीआरपी की दौड़ में सलमान खान के बिग बॉस को भी पछाड़ दिया था. मौनी रॉय का यूट्यूब पर ऐसा ही एक वीडियो है जिसमें वह इच्छादारी नागिन शिवन्या बनकर डांस कर रही हैं.

मौनी रॉय इस वीडियो में  'तू इश्क मेरा' सॉन्ग पर डांस कर रही है, और सभी सितारे उन्हें एकटक देख रहे हैं. इस सॉन्ग में उनकी एंट्री भी नागिन स्टाइल में होती है. दिलचस्प यह है कि इस वीडियो में सलमान खान को भी देखा जा सकता है जो उनके डांस को बहुत ही गौर के साथ देख रहे हैं.

मौनी रॉय (Mouni Roy) का नया म्यूजिक वीडियो 'दिल गलती कर बैठा है' 25 सितंबर को रिलीज हुआ है. इस सॉन्ग में वह जुबिन नौटियाल के साथ नजर आ रही हैं. मौनी रॉय आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगी. मौनी रॉय वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' में नजर आ चुकी हैं, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस खूब पसंद की गई थी. मौनी ने एक्टिंग करियर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से शुरू किया था. मौनी ने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से  बॉलीवुड करियर शुरु किया था.

यह वीडियो भी देखें : नीलम गिरी ने बताया क्यों भोजपुरी सिनेमा में रखा कदम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy, Mouni Roy Belly Dance, Mouni Roy Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com