भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मोनालिसा हमेशा अपने सिज़लिंग लुक्स और खूबसूरती से फैंस की धड़कनें बढ़ाती रहती हैं. कभी उनकी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें लोगों को दीवना बना देती हैं तो कभी उनके इंस्टा रील्स फैंस को एंटरटेन करते हैं. हालांकि इन दिनों मोनालिसा का एक थ्रोबैक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो को देखकर जहां एक तरफ फैंस की नजरें मोनालिसा की अदाओं से हट नहीं रही हैं तो इसे देखकर अचानक एक ऐसे शख्स की याद भी ताजा हो गई है जिसने कुछ समय पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'रेशम का रुमाल' गाने को मोनालिसा ने किया रीक्रिएट
इला अरुण के वन ऑफ द मोस्ट पॉपुलर डांसिंग नंबर 'रेशम का रुमाल' गाना तो आप सभी को याद ही होगा. इस गाने पर भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा और आप सभी के चहेते सिद्धार्थ शुक्ला नजर आए थे. एक बार फिर यह गाना सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है. मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर 'रेशम का रुमाल' गाने को फिर से रीक्रिएट किया है. इस गाने के जरिए उन्होंने तब और अब के फर्क को दिखाने की कोशिश की है. वीडियो के आधे हिस्से में मोनालिसा का पुराना गाना नजर आ रहा है जिसमें वो थिरक रही हैं और दूसरे आधे हिस्से में मोनालिसा उन्हीं स्टेप को दोबारा दोहराती हुई नजर आ रही हैं. इसके अलावा इसी वीडियो में बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल भी परफॉर्म करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने अपने कैप्शन में लिखा, 'मैं वही बस साल अलग'.
वीडियो देखकर याद आए सिद्धार्थ शुक्ला
इस वीडियो में फैंस ने दोनों के डांस को तो पसंद किया ही लेकिन उनकी नजर उस शख्स पर जाकर टिक गई जो अब इस दुनिया में नहीं है. दरअसल मोनालिसा के साथ 'रेशम का रुमाल' गाने पर सिद्धार्थ शुक्ला भी नज़र आ रहे हैं जिनकी झलक देख कर एक बार फिर उनकी यादें ताजा हो गई हैं. भले ही सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन आज भी वो अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं. वीडियो देखकर फैंस जहां मोनालिसा की खूबसूरती और उनके डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं सिद्धार्थ की एक झलक पाकर फैंस उन्हें याद कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं